फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjwala Yojana: फ्री में मिल जाएगा एलपीजी गैस कनेक्शन, बस घर बैठे ऐसे करना होगा आवेदन

Tue, 01 Mar 2022 07:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Mar 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
how to apply Ujjwala Yojana online utility news in hindi
फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका - फोटो : istock

अगर आप थोड़ा समय पीछे चले जाएं, तो आपको याद आएगा की ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे। पहले जंगलों से लकड़ियां काट कर लाते थे, और फिर काफी मेहनत से आग जलाकर अपना खाना बनाते थे। चूल्हे का खाना खाना लोगों को भले ही स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इससे निकलने वाली गैस हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसी बात को ध्यान रखते हुए 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना' की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। अगर आपने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे रसोई गैस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply Ujjwala Yojana online utility news in hindi
फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका - फोटो : istock

ये रहा आवेदन करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ लेकर अपने घर में एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा।
how to apply Ujjwala Yojana online utility news in hindi
फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको तीन विकल्प नजर आएंगे। इंडेन, एचपी और भारत गैस का। आप जिस गैस कंपनी की सुविधा लेना चाहते हैं, आपको इनमें से उस एक को चुन लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply Ujjwala Yojana online utility news in hindi
फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका - फोटो : i stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपसे यहां आपकी जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी, इन्हें भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके अलावा आप इस फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी गैस एजेंसी में भी जमा करा सकते हैं। फिर आपके दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपको गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा और वो भी एकदम फ्री।
विज्ञापन
how to apply Ujjwala Yojana online utility news in hindi
फ्री में एलपीजी गैस लेने का तरीका - फोटो : istock

किन्हें मिलता है लाभ?

  • सिर्फ महिलाओं को
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग
  • जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो
  • जिसके घर में पहले से एलपीजी गैस कनेक्शन न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed