भारत एक कृषि प्रधान देश है, और यहां काफी संख्या में लोग कृषि से जुड़े हुए हैं। दिन हो या रात, सर्दी हो या गर्मी, लेकिन किसान हमेशा अन्न उगाता है। जब एक किसान खेत में मेहनत करता है, तब लाखों-करोड़ों लोगों की थाली में खाना पहुंच पाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि किसान को खेती करने के दौरान कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। किसी के पास फसल उगाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होते हैं, तो कोई किसान कर्ज के तले दबा हुआ होता है। इसलिए किसानों को आर्थिक रूप से मदद की जरूरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश के किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन देने की योजना चलाई है। इस कार्ड को बनवाने के कई फायदे भी हैं, और आपको ये जानना भी चाहिए कि आप कैसे इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। तो चलिए आपको किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी खास जानकारी देते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6243f19aa1818f162f6988f5","slug":"how-to-apply-online-kisan-credit-know-what-are-needed-documents-and-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Credit Card: कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड? क्या चाहिए दस्तावेज और क्या हैं फायदे, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Kisan Credit Card: कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड? क्या चाहिए दस्तावेज और क्या हैं फायदे, यहां जानें सबकुछ
Wed, 30 Mar 2022 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड:-
स्टेप 1
- आपको किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी बैंक में जमा करवा दें और साथ में जरूरी दस्तावेज लगा दें। इसके बाद आपको बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। हालांकि, आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर भी फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
आवेदन के लिए चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
- आवेदक का पैन कार्ड
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
- शपथ पत्र, जिसमें जानकारी होती है कि आपने किसी अन्य बैंक से कर्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे
- फोटो : istock
मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
- किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद किसान भाई 9 प्रतिशत के ब्याज पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। वहीं, सरकार ने ब्याज पर राहत देते हुए 2 फीसदी की सब्सिडी दी है। जबकि अगर कोई किसान समय से पहले ब्याज देता है, तो सरकार अलग से उसे 3 फीसदी की सब्सिडी देती है। मतलब आपको कुल 4 फीसदी ही ब्याज देना पड़ता है।