फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thunderstorm Safety: बिजली चमकने के दौरान छत पर खड़ा होना कितना खतरनाक? ये लापरवाहियां की तो हो सकता है हादसा

Mon, 24 Aug 2026 05:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 24 Aug 2026 05:50 PM IST
सार

Thunderstorm Safety Tips: बारिश के सुहाने मौसम में अक्सर लोग अपने बालकनी और छत पर जाकर नजारे का आनंद लेते हैं। मगर इसी समय बिजली गिरने की आशंका काफी अधिक होती है। अगर आकाश में बिजली कड़कने की जरा भी आवाज सुनाई दे रहा है तो उसी समय घर के अंदर चले जाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Dangers of Standing on Rooftop During Lightning: Rules and Safety Tips in hindi
बिजली चमकना खतरा - फोटो : AI

Standing On Rooftop Lightning: मानसून के मौसम में तेज बारिश और आवाज के साथ आकाशीय बिजली चमकना एक आम प्रक्रिया है। अक्सर लोग बारिश का आनंद लेने या नजारा देखने के लिए घर की छत या बालकनी पर जाकर खड़े हो जाते हैं। हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे बारीश के दौरान छत पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं तभी वहां अचानक आकाशीय बिजली गिर जाती है। इस वीडियो की अच्छी बात है कि इस आकाशीय बिजली से किसी बच्चे पर कोई नुकसान नहीं होता है। 



मगर क्या आप जानते हैं कि बिजली कड़कने के दौरान छत या किसी भी खुली और ऊंची जगह पर खड़ा होना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। एक बात समझना जरूरी है कि आकाशीय बिजली हमेशा जमीन पर पहुंचने के लिए सबसे छोटे और सीधे रास्ते की तलाश करती है, ऐसे में खुली छत पर मौजूद इंसान बिजली के लिए एक आसान टारगेट बन जाता है।

Dangers of Standing on Rooftop During Lightning: Rules and Safety Tips in hindi
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट - फोटो : instagram/amarujala

छत पर खड़े होने से क्यों बढ़ता है बिजली गिरने का खतरा?

  • आकाशीय बिजली हमेशा उस वस्तु पर पहले गिरती है जो आसपास के क्षेत्र में सबसे ऊंची होती है, और छत पर खड़ा व्यक्ति सबसे ऊंचा बिंदु बन जाता है।
  • कड़कड़ाती बिजली के दौरान आपके आसपास की हवा में इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज बढ़ जाता है, जिससे बिजली आपके शरीर की तरफ आकर्षित हो सकती है।
  • खुली जगह में खड़े होने पर बिजली सीधे सिर के रास्ते शरीर में प्रवेश कर सकती है, जिससे पल भर में जान जाने का खतरा रहता है।
Dangers of Standing on Rooftop During Lightning: Rules and Safety Tips in hindi
छत और बालकनी पर की जाने वाली 4 बड़ी लापरवाहियां - फोटो : thunderstorm

छत और बालकनी पर की जाने वाली 4 बड़ी लापरवाहियां

  • बिजली चमकने के दौरान छत पर खड़े होकर फोन से तस्वीरें खींचना, रील्स बनाना या कॉल पर बात करना सबसे खतरनाक साबित हो सकता है।
  • छत की लोहे की ग्रिल, पानी की टंकी, स्टील की रेलिंग या गीले कपड़ों की तारों को छूने से बिजली का झटका लग सकता है।
  • गीला शरीर बिजली का बहुत अच्छा संवाहक होता है, जिससे करंट का असर कई गुना तेज और ज्यादा घातक हो जाता है।
  • छत पर लगे टीवी एंटीना, सोलर पैनल या छत से सटे ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े रहने से सेकेंडरी स्ट्राइक का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dangers of Standing on Rooftop During Lightning: Rules and Safety Tips in hindi
शरीर पर बिजली गिरने से क्या-क्या नुकसान होते हैं? - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

शरीर पर बिजली गिरने से क्या-क्या नुकसान होते हैं?

  • आकाशीय बिजली में लाखों वोल्ट का इलेक्ट्रिकल करंट और अत्यधिक तापमान (गर्मी) होता है, जो सेकेंड के हजारवें हिस्से में शरीर से गुजरता है।
  • बिजली का झटका लगते ही दिल की धड़कन तुरंत रुक सकती है और इंसान की मौके पर ही मौत हो सकती है।
  • शरीर की नसें पूरी तरह डैमेज हो जाती हैं, फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं और त्वचा पर गंभीर बर्न (जलने के निशान) आ जाते हैं।
  • जो लोग बच भी जाते हैं, वे जीवन भर के लिए बहरेपन, आंखों की रोशनी जाने या लंगड़ापन जैसी स्थायी विकलांगता के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Dangers of Standing on Rooftop During Lightning: Rules and Safety Tips in hindi
बिजली कड़कने पर तुरंत क्या करें और कैसे बचें? - फोटो : एआई जनरेटेड
बिजली कड़कने पर तुरंत क्या करें और कैसे बचें?
  • जैसे ही आसमान में बादल गरजें या बिजली चमके, तुरंत छत छोड़कर पक्के कमरे के अंदर चले जाएं।
  • घर के अंदर रहकर भी चार्जिंग पर लगे फोन, टीवी, फ्रिज और बहते पानी के नल को छूने से बचें।
  • बिजली चमकने और गरजने की आवाज के बीच अगर 30 सेकंड से कम का अंतर हो, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर छिप जाएं और आखिरी कड़क के 30 मिनट बाद ही बाहर निकलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed