फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mutual Fund: आपको भी बनना है करोड़पति? मात्र पांच हजार प्रति माह के निवेश से मिल सकता है 1 करोड़ का रिटर्न

Mon, 24 Aug 2026 06:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 24 Aug 2026 06:55 PM IST
सार

Mutual Fund Compounding Power: अपने पास 1 करोड़ रुपये की रकम जुटा लेना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है। इसलिए अगर आप आज से ही सिर्फ 5 हजार हर महीने निवेश करते हैं तो आप आसानी से लगभग 1 करोड़ रुपये का एक भारी भरकम रकम जुटा सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP: How Investing Rs 5,000 Monthly Can Yield Rs 1 Crore Return in hindi
म्यूचुअल फंड एसआईपी - फोटो : AI

How to Become Crorepati SIP: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास भविष्य में एक बड़ी पूंजी हो, जिससे वह अपने और अपने परिवार के सपनों को पूरा कर सके। कई बार लोग सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए एक बार में बहुत सारे पैसों की जरूरत होती है, जबकि ऐसा नहीं है। सही वित्तीय अनुशासन और छोटी बचत के साथ अगर सही जगह निवेश किया जाए, तो हर महीने की एक छोटी राशि भी समय के साथ बड़े फंड में तब्दील हो सकती है। 



बता दें कि म्यूचुअल फंड की एसआईपी योजना आम निवेशकों के लिए यह सपना सच करने का एक सबसे आसान और असरदार जरिया बन रही है। इसलिए आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

Mutual Fund SIP: How Investing Rs 5,000 Monthly Can Yield Rs 1 Crore Return in hindi
मात्र 5,000 रुपये की मासिक एसआईपी से कैसे बनेंगे करोड़पति? - फोटो : AdobeStock

मात्र 5,000 रुपये की मासिक एसआईपी से कैसे बनेंगे करोड़पति?

  • अगर आप हर महीने 5,000 रुपये की SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से निवेश करते हैं, तो 28 वर्षों में आपका लक्ष्य पूरा हो सकता है।
  • अगर इस निवेश अवधि के दौरान आपको औसतन 11% का वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो 28 साल बाद आपके पास 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है।
  • इस पूरे समय में आपकी जेब से कुल 16.80 लाख रुपये (16 लाख 80 हजार रुपये) का ही वास्तविक निवेश होगा।
  • यानी केवल 16.80 लाख रुपये जमा करके आपको लगभग 1.12 करोड़ रुपये (1 करोड़ 12 लाख रुपये) का कुल रिटर्न मिल सकता है।
Mutual Fund SIP: How Investing Rs 5,000 Monthly Can Yield Rs 1 Crore Return in hindi
कम्पाउंडिंग का जादू कैसे करता है काम? - फोटो : AdobeStock

कम्पाउंडिंग का जादू कैसे करता है काम?

  • ध्यान देने वाली बात है कि वास्तविक रिटर्न निवेश के प्रकार और बाजार की स्थिति के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।
  • इसमें नियमित निवेश करने से बाजार में उतार-चढ़ाव का असर औसत हो जाता है। इस कारण निवेशक को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक होती है।
  • म्यूचुअल फंड में लंबे समय तक बने रहने का सबसे बड़ा फायदा चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में मिलता है।
  • शुरुआती साल में आपकी रकम धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन 20 से 25 साल बीतने के बाद कम्पाउंडिंग की रफ्तार बेहद तेज हो जाती है और छोटी रकम भी बड़ी संपत्ति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP: How Investing Rs 5,000 Monthly Can Yield Rs 1 Crore Return in hindi
जल्दी शुरुआत और अनुशासन क्यों है जरूरी? - फोटो : AdobeStock

जल्दी शुरुआत और अनुशासन क्यों है जरूरी?

  • निवेश की दुनिया में आप जितनी जल्दी शुरुआत करते हैं, आपके पैसे को बढ़ने के लिए उतना ही ज्यादा समय मिलता है।
  • अगर आप कम उम्र में ही 5 हजार रुपये प्रति माह की बचत शुरू कर देते हैं, तो 28 साल की समय-सीमा आसानी से पूरी की जा सकती है।
  • बाजार में उतार-चढ़ाव आने पर भी बिना रुके लगातार निवेश करते रहने पर ही आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
Mutual Fund SIP: How Investing Rs 5,000 Monthly Can Yield Rs 1 Crore Return in hindi
निवेश शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : AdobeStock

निवेश शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान?

  • अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार ही हर महीने निवेश की राशि तय करें ताकि बीच में एसआईपी बंद करने की नौबत न आए।
  • अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और लक्ष्य के हिसाब से ही सही म्यूचुअल फंड स्कीम (जैसे इक्विटी फंड) का चुनाव करें।
  • एसआईपी शुरू करने के बाद समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो के प्रदर्शन की समीक्षा करते रहें और लंबी अवधि के लिए धैर्य बनाए रखें।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed