फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त किसे मिलेगी और किसे नहीं, जानने के लिए किसान ऐसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में नाम

Mon, 23 Jan 2023 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Jan 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: how to check kisan beneficiary status and 13th installment date of pm kisan yojana
किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका उद्देश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। जो लोग शहरों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, दोनों ही जगह सामान रुप से योजना के जरिए मदद की जाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इस बार किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा। पर इससे पहले आप बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करके ये जान लें कि किस किसान को लाभ मिल सकता है और किसका नाम लिस्ट से कट सकता है। तो चलिए जानते हैं किसान कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: how to check kisan beneficiary status and 13th installment date of pm kisan yojana
किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानेगे, पर इससे पहले जानते हैं कि 13वीं किस्त कब आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में किस्त के पैसे जारी हो सकते हैं।
PM Kisan Yojana: how to check kisan beneficiary status and 13th installment date of pm kisan yojana
किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं किसान अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आप भी अपना स्टेटस चेक करके जानना चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: how to check kisan beneficiary status and 13th installment date of pm kisan yojana
किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: how to check kisan beneficiary status and 13th installment date of pm kisan yojana
किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस दिखने लगेगा
  • यहां आपको देखना है कि पात्रता, ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं, लेकिन अगर इनमें से किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed