फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma: घर बैठे कर सकते हैं इस सरकारी योजना में आवेदन, 15 हजार रुपये का लाभ और लोन समेत बहुत कुछ

Sat, 18 Oct 2025 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Oct 2025 05:06 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Main Apply Kaise Karein: पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसके तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। आप यहां इस योजना में आवेदन का तरीका जान सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply for PM Vishwakarma yojana mein kaise awedan karein
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Registration Process In Hindi: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। ये अलग-अलग योजनाएं, अलग-अलग वर्गों के लिए और अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम करती है। इसमें राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है।



जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। साथ ही इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके तहत कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। इस सरकारी योजना में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं और योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं...

how to apply for PM Vishwakarma yojana mein kaise awedan karein
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock

किसे मिलता है योजना का लाभ?

  • जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, अगर आप सुनार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं और जो ताला बनाने वाले हैं। ये सभी लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं।
how to apply for PM Vishwakarma yojana mein kaise awedan karein
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं योजना के तहत?

  • इस पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें उनके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। वहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपेय स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके जो उनके काम के लिए जरूरी होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for PM Vishwakarma yojana mein kaise awedan karein
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर इसके बाद 30 महीनों के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
how to apply for PM Vishwakarma yojana mein kaise awedan karein
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • वैसे तो आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। जबकि, आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर ऑनलाइन अप्लाई करके योजना से जुड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed