PM Vishwakarma Yojana Registration Process In Hindi: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। ये अलग-अलग योजनाएं, अलग-अलग वर्गों के लिए और अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम करती है। इसमें राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है।
जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। साथ ही इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके तहत कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। इस सरकारी योजना में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं और योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ।
- फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है योजना का लाभ?
- जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, अगर आप सुनार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं और जो ताला बनाने वाले हैं। ये सभी लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ।
- फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं योजना के तहत?
- इस पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें उनके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। वहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपेय स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके जो उनके काम के लिए जरूरी होता है
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ।
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर इसके बाद 30 महीनों के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- वैसे तो आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। जबकि, आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर ऑनलाइन अप्लाई करके योजना से जुड़ सकते हैं।