फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें: अगर फट या गुम हो जाए राशन कार्ड तो परेशान होने की जगह तुरंत करें ये काम, मिल सकता है मुफ्त व सस्ता राशन

Fri, 04 Aug 2023 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Aug 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
How to Apply for Duplicate Ration Card if Lost your card
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Make Duplicate Ration Card: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिससे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच पाता है। इनमें बीमा, पेंशन, आर्थिक मदद करने के अलावा कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके जरिए लोगों को सीधे तौर पर जरूरत का सामान दिया जाता है। जैसे- राशन कार्ड, जिसके जरिए पहले पात्र लोगों के बीपीएल या एपीएल जैसे राशन कार्ड बनाए जाते हैं और फिर उन्हें मुफ्त व सस्ता राशन सरकार की तरफ से दिया जाता है। पर कई लोग इस वजह से परेशान हो जाते हैं कि उनका राशन कार्ड तो पुराना होने के कारण फट गया है या कहीं गुम हो गया है। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आपको दिक्कत करने की जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं आपको ऐसी स्थिति में करना क्या है...

How to Apply for Duplicate Ration Card if Lost your card
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपका राशन कार्ड कहीं गुम हो गया है या फिर किसी कारण फट गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको परेशान नहीं होना है कि अब आपको राशन कैसे मिलेगा। ऐसे में आपको करना ये है कि आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा लेना है, जिसका प्रोसेस आप आगे जान सकते हैं...
How to Apply for Duplicate Ration Card if Lost your card
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट राशन कार्ड:-

स्टेप 1

  • आपका राशन कार्ड फट गया है या फिर गुम हो गया है, तो ऐसे में आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके आवदेन के लिए आपको पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • वेबसाइट पर आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Apply for Duplicate Ration Card if Lost your card
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर सामने एक फॉर्म आएगा, जिसे भर लें
  • इसमें राशन कार्ड धारक के मुख्या का नाम, राशन कार्ड नंबर समेत बाकी अन्य जानकारियां भर दें
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी साथ में अपलोड कर दें
विज्ञापन
How to Apply for Duplicate Ration Card if Lost your card
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर कुछ दिनों के भीतर आपका डुप्लीकेट राशन कार्ड बनकर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed