Ayushman Card Registration Process: सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उन सभी की पात्रता सूची अलग-अलग होती है और साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभ भी अलग-अलग ही दिए जाते हैं। जैसे, किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के तहत अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसी क्रम में अगर आपको अपना मुफ्त इलाज करवाना है तो इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है।
{"_id":"6911c726f3c6f546880ea921","slug":"how-to-apply-for-ayushman-card-kaise-banta-hai-check-karein-process-2025-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनवाना है आयुष्मान कार्ड तो ऐसे बनवाएं मुफ्त में, करवा पाएंगे मुफ्त इलाज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बनवाना है आयुष्मान कार्ड तो ऐसे बनवाएं मुफ्त में, करवा पाएंगे मुफ्त इलाज
Mon, 10 Nov 2025 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:36 PM IST
सार
Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise Karein: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जैसे, अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं, असंगठित क्षेत्र में अगर आप काम करते हैं, आपकी सरकारी नौकरी नहीं है, आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि। अगर आप इस सूची में हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपको ये जानना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप ये ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर जाएं और आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है ताकि आप मुफ्त इलाज करवा सके, तो इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
- फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- अब सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?
- फोटो : Adobe Stock
- आप चाहें तो आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलान आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। इसके बाद आप यहां से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप से भी बनवा सकते हैं