फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बीमारी के समय इलाज के लिए सरकार दे रही है पांच लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 04:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Aug 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
How to apply for Ayushman Card check process
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

Apply For Ayushman Card: आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में पर अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप उस योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं। सरकार हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। रोजगार, शिक्षा, पेंशन, आवास, बीमा, राशन जैसी नाजाने कितनी योजनाएं देश में चल रही हैं। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है, जिसका नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस योजना में आवेदन के तरीके के बारे में और मिलने वाले लाभ के बारे में जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How to apply for Ayushman Card check process
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : Istock

मिलता है ये लाभ

  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।
How to apply for Ayushman Card check process
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

आवेदन का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप अगर आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for Ayushman Card check process
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आपको केंद्र पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें आवेदन के लिए बताना है
  • इसके बाद वे आपसे कुछ दस्तावेज लेते हैं, जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र आदि
  • इन दस्तावेजों के अलावा आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी फॉर्म में भरना होता है
विज्ञापन
How to apply for Ayushman Card check process
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच होगी और साथ में ही आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
  • इसके बाद जब सबकुछ ठीक पाया जाता है, तो आपके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर लगभग 15 दिनों के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed