फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, जानें आप कैसे बनवा सकते हैं

Thu, 03 Aug 2023 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Aug 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
How to apply for ayushman card check here process and benefits
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

Apply Ayushman Card: आप चाहें शहरी क्षेत्रों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, सरकार दोनों ही जगहों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर साल एक बड़ी संख्या में जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च करती है। जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती है, तो कुछ योजनाओं का संचालन सीधे तौर पर केंद्र सरकार करती है। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How to apply for ayushman card check here process and benefits
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Istock
  • ध्यान रहे कि जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वही आयुष्मान योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
How to apply for ayushman card check here process and benefits
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1

  • आप अगर योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
  • यहां जाकर आपको केंद्र पर मौजूद अधिकारी से मिलना है और उन्हें आवेदन के बारे में बताना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for ayushman card check here process and benefits
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अधिकारी को वो दस्तावेज देने हैं, जो आपसे मांगे जाएंगे
  • इनमें आपसे आपका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज मांगे जाते हैं
  • साथ ही आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी देना होता है
विज्ञापन
How to apply for ayushman card check here process and benefits
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपकी पात्रता की जांच होगी और इसके बाद आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाएगा
  • जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • वहीं, आवेदन के 10-15 दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आपको मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed