Atal Pension Yojana: हर कोई चाहता है कि उसके आज से बेहतर उसका कल हो, क्योंकि जिस तरह से आज हम काम कर रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं। शायद कल वैसा न हो और हमें पैसों की जरूरत हो। इसी से बचने के लिए लोग पैसे बचाते हैं, कोई बैंक खाते में पैसे रखता है तो कोई अलग-अलग जगहों पर पैसे निवेश करता है आदि। इसी तरह केंद्र सरकार भी एक योजना चलाती है जिसका नाम अटल पेंशन योजना है और आप इस योजना से जुड़कर हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में कैसे आवेदन किया जा सकता है और इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67f220e7fcb8f7d95a05ac18","slug":"how-to-apply-for-atal-pension-yojana-mein-kaise-apply-karen-2025-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: सरकार हर महीने दे रही है 5 हजार रुपये तक की पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: सरकार हर महीने दे रही है 5 हजार रुपये तक की पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन
Sun, 06 Apr 2025 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:06 PM IST
सार
Apply For Atal Pension Yojana: अगर आप अटल पेंशन योजना के बारे में नहीं जानते? तो यहां जान सकते हैं क्योंकि इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत आपको सालाना 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना को समझिए
- इस अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी
- 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ने पर हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 5 हजार रुपये महीना पेंशन मिलेगी
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन पात्र है?
- जो लोग भारत के नागरिक हैं
- जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और 40 साल के बीच है
- इसके लिए बैंक खाता होना अनिवार्य है
- अगर आप इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने का तरीका:-
स्टेप 1
- आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो पहले अपने बैंक जाएं
- वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
- उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होती है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- आपका फॉर्म बैंक अधिकारी ही भर देता है
- इसके लिए आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकिरयां ली जाती हैं
- इसके बाद आपसे प्लान चुनने को कहा जाता है जिसमें आप 1 हजार रुपये की पेंशन से लेकर 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन का प्लान चुन सकते हैं
- फिर आपका बैंक खाता लिंक किया जाता है जिससे प्रीमियम कटता है और फिर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं।