फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Nominee: क्या अब तक नहीं जोड़ा पीएफ खाते में नॉमिनी? तो यहां जानें तरीका

Fri, 16 Aug 2024 09:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Aug 2024 09:20 AM IST
विज्ञापन
how to add your nominee in your pf account
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

PF Nominee: जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें महीने भर काम करने के बाद कंपनी सैलरी देती है। साथ ही कर्मचारियों को कई अन्य तरह की भी सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे- कोई कंपनी आने-जाने के लिए कैब, बस आदि देती है, तो कोई कंपनी लंच की सुविधा देती है। वहीं, एक सुविधा ऐसी भी हैं जो सरकार देती है और वो पीएफ की। दरअसल, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इतना ही पैसा सरकार भी जमा करती है। साथ ही पीएफ खाते में जमा पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आपने अपने खाते में अब तक नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आपको ये जुड़वा लेना चाहिए जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है...

how to add your nominee in your pf account
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

पीएफ खाते में ऐसे जोड़ सकते हैं नॉमिनी:-

स्टेप 1

  • अगर आपने भी अब तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आप इसे जोड़ सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल epfindia.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे...
how to add your nominee in your pf account
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • ऐसे में आपको यहां पर 'सर्विसेज' वाले सेक्शन पर क्लिक करके 'फॉर इंप्लॉइज' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • फिर आपको 'मैनेज' वाले ऑप्शन में जाना है और यहां 'ई-नॉमिनेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to add your nominee in your pf account
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाना है और 'सेव' पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है 
  • इसके बाद आपको 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करना होता है
  • आप यहां पर एक या उससे ज्यादा नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं
विज्ञापन
how to add your nominee in your pf account
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुन लें
  • अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भरें
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें और आपका नॉमिनी जुड़ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed