फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: क्या अब तक नहीं जोड़ा है पीएफ खाते में नॉमिनी? तो इस सरल तरीके से घर बैठे हो सकता है काम

Wed, 11 Jan 2023 05:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
How to Add Nominee Name in PF Account Online Know Step by Step Process in Hindi
पीएफ खाते मं नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock

Add Nominee in PF Account: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको फिर सैलरी से हटकर कई तरह की सुविधाएं मिलती होंगी। इनमें आने-जाने के लिए कैव या बस की सुविधा, लंच की व्यवस्था, बॉनस जैसी कई चीजें शामिल हो सकती हैं। पर एक चीज है जो सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों को दी जाती है और वो है पीएफ की सुविधा। इसमें नौकरीपेशा व्यक्ति का पीएफ खाता खोला जाता है, जिसमें उसकी सैलरी से एक निश्चित अमाउंट हर महीने जमा किया जाता है और इस पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने पर या रिटायरमेंट के वक्त आप इस पैसे का लाभ ले सकते हैं। वहीं, आपको अपने पीएफ खाते में एक नॉमिनी जोड़ना होता है, जिसे आपके न रहने पर इन पैसों का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते में कोई नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आपके पास अभी ये मौका है। तो चलिए जानते हैं कि आप अपने पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Add Nominee Name in PF Account Online Know Step by Step Process in Hindi
पीएफ खाते मं नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे जोड़ सकते हैं पीएफ खाते में नॉमिनी:-

स्टेप 1

  • अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल epfindia.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां 'सर्विसेज' वाले सेक्शन पर क्लिक करके 'फॉर इंप्लॉइज' वाले विकल्प पर क्लिक करें
How to Add Nominee Name in PF Account Online Know Step by Step Process in Hindi
पीएफ खाते मं नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना है
  • फिर 'मैनेज' वाले ऑप्शन में जाएं और यहां 'ई-नॉमिनेशन' वाले विकल्प को चुन लें
  • इसके बाद आपको 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाना है और 'सेव' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Add Nominee Name in PF Account Online Know Step by Step Process in Hindi
पीएफ खाते मं नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है
  • फिर 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करें और यहां आप एक या इससे ज्यादा भी नॉमिनी को जोड़ सकते हैं
  • अब 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
How to Add Nominee Name in PF Account Online Know Step by Step Process in Hindi
पीएफ खाते मं नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करना है और फिर 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुन लें
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर दें
  • ये प्रक्रिया होते ही आपके पीएफ खाते में नॉमिनी जुड़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed