फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें काम की बात: क्या आपने भी अपने पीएफ खाते में नहीं जोड़ा है नॉमिनी? ऐसे जोड़ें

Tue, 11 Mar 2025 08:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Mar 2025 08:34 AM IST
सार

अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आपको उसमें नॉमिनी जरूर जोड़ लेना चाहिए। अगर आप ये काम नहीं करवात हैं तो आगे आपको दिकक्त हो सकती है।

विज्ञापन
how to add Nominee in your pf account pf main nominee kaise add kare
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़े कैसे? - फोटो : Adobe Stock

Add Nominee In Your EPFO Account: हम जब भी कहीं नौकरी करते हैं या अपना कोई काम करते हैं तो हमेशा ये सोचते हैं कि दो पैसे बचा लें। अपनी कमाई में से लोग एक बड़ा हिस्सा बचाने पर जोर भी देते हैं जिसके लिए कई योजनाओं में निवेश करते हैं तो कई लोग तो अपने बैंक खाते में भी पैसे जमा करते हैं।



इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं जिसमें उनकी सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वहीं, इस पर ब्याज भी दिया जाता है। इन सबके बीच अगर आपने अपने पीएफ खाते से अब तक नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो जरूर जोड़ लें, वरना आपको भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं पीएफ खाते में आप कैसे नॉमिनी जोड़ सकते हैं। आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं...

how to add Nominee in your pf account pf main nominee kaise add kare
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़े कैसे? - फोटो : Adobe Stock

नॉमिनी जोड़ना का तरीका यहां जानें:-

स्टेप नंबर 1

  • अगर आपने भी अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं
  • आपको इसके लिए ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होता है
  • इसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करना है
how to add Nominee in your pf account pf main nominee kaise add kare
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़े कैसे? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • आपको लॉगिन करने के लिए अपना यूएएन नंबर भरना है
  • फिर आपको पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां भरना है
  • अब आप देखेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • आपको इस आए हुए पासवर्ड को दर्ज करना है और फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to add Nominee in your pf account pf main nominee kaise add kare
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़े कैसे? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • अब जब वेबसाइट पर लॉगिन हो चुका है तो आपको यहां पर 'मैनेज' वाले सेक्शन में जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'ई-नॉमिनेशन' वाले पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाकर 'सेव' पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
how to add Nominee in your pf account pf main nominee kaise add kare
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़े कैसे? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 4

  • अब आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के 'यस' पर क्लिक करना होता है और साथ ही 'एड फैमिली डिटेल्स' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप यहां पर एक या उससे ज्यादा नॉमिनी जोड़ सकते हैं जिसके लिए आपको 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करके 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुन लेना है
  • अब जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें जिसके बाद आपका नॉमिनी पीएफ खाते से जुड़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed