फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं नए सदस्य का नाम, तो यहां जानें क्या है प्रक्रिया

Fri, 25 Feb 2022 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
How to Add New Person Name in Ration Card Know the Process of Add a New Name in Ration Card
इस तरह से जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम - फोटो : istock

भारत में गरीब और वंचित लोगों को लाभ देने के लिए राशन कार्ड धारकों को सरकार बेहद ही कम कीमत पर खाद्य सामग्री देती है। भारत में करोड़ों लोग सरकार द्वारा मिलने वाली इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। राशन कार्ड पर आपके घर के सदस्यों का नाम जुड़ा होता है। उन सदस्यों के आधार पर ही आपको कितना राशन दिया जाएगा। उसको तय किया जाता है। हालांकि, समय समय पर घर में नए सदस्यों के आने पर कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका नाम राशन कार्ड में कैसे जोड़ा जाए? अगर आपके घर में बच्चे का जन्म या नई बहू का आगमन हुआ है, तो आप उनका नाम आसानी से राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं। राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -

How to Add New Person Name in Ration Card Know the Process of Add a New Name in Ration Card
इस तरह से जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम - फोटो : istock

राशन कार्ड में आप नए सदस्य का नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जोड़ सकते हैं। दोनों ही प्रोसेस काफी आसान है। अगर आप ऑनलाइन नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

How to Add New Person Name in Ration Card Know the Process of Add a New Name in Ration Card
इस तरह से जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम - फोटो : istock

अगर आपके राज्य में ऑनलाइन सदस्यों के नाम जोड़ने की सुविधा है, तो ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए घर बैठे नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में एड कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Add New Person Name in Ration Card Know the Process of Add a New Name in Ration Card
इस तरह से जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम - फोटो : i stock

वहीं अगर आपके घर में कोई नई बहू आई है, तो इस स्थिति में आपको उसके आधार कार्ड को अपडेट करना होगा। इसमें उसको आधार कार्ड में अपने पति का नाम दर्ज कराना होगा। इसके अलावा उसे अपने नए एड्रेस को भी अपडेट करना होगा। वहीं बच्चे का नाम जोड़ने के लिए पिता का नाम जरूरी होता है।

विज्ञापन
How to Add New Person Name in Ration Card Know the Process of Add a New Name in Ration Card
इस तरह से जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम - फोटो : istock

ऑफलाइन राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आपको खाद्य आपूर्ति विभाग से आवेदन फॉर्म लेना होगा। उसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके आवेदन शुल्क के साथ इसे जमा करना है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रशीद मिलेगी, जिसके जरिए आप अपने एप्लीकेशन के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सत्यापन के 2 से 3 हफ्ते बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed