भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। इन श्रमिकों और कामगारों को अपने दैनिक जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनकी कमाई का जरिया दैनिक मजदूरी होती है। इसके अलावा इन श्रमिकों को मौसमी बेरोजगारी की समस्या भी परेशान करती है। श्रमिकों और कामगारों की इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार उनके लिए ई श्रम कार्ड बना रही है। इस कार्ड को बनवाने के बाद श्रमिकों को कई फायदे मिलते हैं। ई श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा सरकार द्वारा उनको वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में 1 किस्त आ चुकी है। वहीं अगली किस्त भी जल्द ही उनके खाते में आने वाली है।
e-Shram Card: इस दिन आ सकती है ई-श्रम कार्ड की दूसरी किस्त, अगर की ये गलती तो नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन