Ration Card: सरकार हर साल कई ऐसी योजनाओं को लॉन्च करती है, जो लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाए जाते हैं। जैसे- इन दिनों मुफ्त राशन की चर्चा सबसे ज्यादा है। राशन कार्डधारकों को कोविड काल होने की वजह से मुफ्त राशन दिया जा रहा है और साल 2023 में भी ये सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा कार्डधारकों को सस्ते राशन की सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें परिवार के प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन दिया जाता है। पर अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो उस व्यक्ति का राशन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपके किसी परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाता है, तो आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि आप इसे फिर से जुड़वा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63db7b65b80ab1155618f5ad","slug":"how-to-add-name-in-ration-card-know-step-by-step-process-in-hindi-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम तो न हो परेशान, इस सरल तरीके से जुड़वा सकते हैं आप","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम तो न हो परेशान, इस सरल तरीके से जुड़वा सकते हैं आप
Thu, 02 Feb 2023 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Feb 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं?
- फोटो : istock
कटा हुआ नाम चेक करने से लेकर जुड़वाने तक का प्रोसेस:-
स्टेप 1
- आप जब राशन लेने जाते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपके राशन कार्ड से परिवार के किस सदस्य का नाम कटा है या फिर आप खुद इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'राशन कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर 'Ration Card Details On State Portals'वाले विकल्प पर क्लिक कर दें
- अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपनी राशन की दुकान, डीलर का नाम और राशन कार्ड का प्रकार यहां पर चुनना है
- ऐसा करने के बाद आपके सामने राशन कार्डधारकों की एक लंबी सूची आ जाएगी, जिसमें आप जान सकते हैं आपके किस सदस्य का नाम कटा है
विज्ञापन
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब अगर आप पाते हैं कि किसी का नाम कटा है, तो इसे जुड़वाने के लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना होगा
- फिर यहां आपको फॉर्म भरना होगा और साथ में दस्तावेज लगाने होंगे
- इतना सब करने के बाद सत्यापन होगा और लगभग 2 सप्ताह बाद कटा हुआ नाम राशन कार्ड से जोड़ दिया जाता है।