फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम तो न हो परेशान, इस सरल तरीके से जुड़वा सकते हैं आप

Thu, 02 Feb 2023 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Feb 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
How to Add Name in Ration Card Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

Ration Card: सरकार हर साल कई ऐसी योजनाओं को लॉन्च करती है, जो लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाए जाते हैं। जैसे- इन दिनों मुफ्त राशन की चर्चा सबसे ज्यादा है। राशन कार्डधारकों को कोविड काल होने की वजह से मुफ्त राशन दिया जा रहा है और साल 2023 में भी ये सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा कार्डधारकों को सस्ते राशन की सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें परिवार के प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन दिया जाता है। पर अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो उस व्यक्ति का राशन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपके किसी परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाता है, तो आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि आप इसे फिर से जुड़वा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Add Name in Ration Card Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

कटा हुआ नाम चेक करने से लेकर जुड़वाने तक का प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • आप जब राशन लेने जाते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपके राशन कार्ड से परिवार के किस सदस्य का नाम कटा है या फिर आप खुद इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा
How to Add Name in Ration Card Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'राशन कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर 'Ration Card Details On State Portals'वाले विकल्प पर क्लिक कर दें
  • अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Add Name in Ration Card Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी राशन की दुकान, डीलर का नाम और राशन कार्ड का प्रकार यहां पर चुनना है
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने राशन कार्डधारकों की एक लंबी सूची आ जाएगी, जिसमें आप जान सकते हैं आपके किस सदस्य का नाम कटा है
विज्ञापन
How to Add Name in Ration Card Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब अगर आप पाते हैं कि किसी का नाम कटा है, तो इसे जुड़वाने के लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना होगा
  • फिर यहां आपको फॉर्म भरना होगा और साथ में दस्तावेज लगाने होंगे
  • इतना सब करने के बाद सत्यापन होगा और लगभग 2 सप्ताह बाद कटा हुआ नाम राशन कार्ड से जोड़ दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed