आज के समय में कैश का प्रचलन कम होता जा रहा है और एटीएम या डेबिट कार्ड का यूज लगातार बढ़ रहा है। लोग कहीं बाहर घूमने भी जाते हैं तो अपने साथ ज्यादा कैश ले जाना सही नहीं समझते। इसलिए अपने साथ एटीएम कार्ड रखना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। अब तो लगभग सभी जगह एटीएम कार्ड से पेमेंट की सुविधा मिलने लगी है। इसलिए लोग एटीएम कार्ड का प्रयोग शॉपिंग के लिए भी करने लगे हैं। ऐसे में कभी-कभी ऐसा होता है कि गलती से आपका एटीएम कार्ड खो जाता है या कहीं गिर जाता है, जिसकी वजह से आपको अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी गलती से या किसी और कारण एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाता है और अनब्लॉक के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अगर आपका भी एटीएम कार्ड किसी वजह से ब्लॉक हो गया है तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपना कार्ड अनब्लॉक करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है तरीका...
{"_id":"61cc3aea9d5dd8375957dd6e","slug":"how-to-activate-blocked-atm-card-follow-these-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Card: ब्लॉक हो गया है एटीएम कार्ड? तो इन चार तरीकों से करवाएं अनब्लॉक, बेहद आसान है प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Card: ब्लॉक हो गया है एटीएम कार्ड? तो इन चार तरीकों से करवाएं अनब्लॉक, बेहद आसान है प्रक्रिया
Wed, 29 Dec 2021 06:06 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : Istock
लिखित आवेदन
- अगर आपने सुरक्षा के कारण या जानबूझकर कार्ड ब्लॉक करवाया था तो आपको अपने बैंक की निकटतम शाखा में जाकर लिखित रूप में आवेदन देना होगा। इसके लिए आपको अपना आईडी प्रूफ भी दिखाना होगा।
एटीएम कार्ड अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : Istock
ऑटोमैटिक तरीका
- अगर आपने गलती से तीन बार गलत पिन डाल दिया है और कार्ड ब्लॉक हो गया है परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपका कार्ड अपने आप 24 घंटों में अनब्लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : Istock
बैंक ने किया है ब्लॉक तो मिलेगा नया कार्ड
- अगर बैंक ने किसी कारण से अपने सिस्टम से कार्ड ब्लॉक किया है तो बैंक खुद ही आपके लिए नया कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : पीटीआई
एक्सपायरी कार्ड
- अगर आपके कार्ड की एक्सपायरी डेट ख़तम हो गई है, तो इसके लिए आपको बैंक जाकर एक फॉर्म भर कर नए कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा।