फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Luggage Rule: अगर आप भी ले जाते हैं ट्रेन में तय नियम से ज्यादा सामान, तो जान लें कितना लग सकता है जुर्माना

Fri, 03 Jun 2022 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Jun 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
How Much Luggage Is Allowed in Train Know About IRCTC Rules for Luggage News in Hindi
IRCTC Luggage Rule: ट्रेन में लगेज ले जाने का क्या नियम है - फोटो : istock

IRCTC Luggage Rule: ट्रेन से यात्रा करना लगभग सबसे ज्यादा सरल और किफायती माना जाता है। लोग हर दिन एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करने के लिए ट्रेन का ही इस्तेमाल करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना इसलिए आसान हो जाता है, क्योंकि आप इसमें बहुत ही आराम से बिना परेशानी के सुखद यात्रा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही आप अपने साथ अपने सामान को भी आसानी से ले जा सकते हैं। आए दिन रेल यात्रा के दौरान लोग काफी ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं। अगर आप भी ट्रेन में काफी ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, अब अगर आप एक तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर ट्रेन में यात्रा करते हैं, तो आपको इसके लिए भारी जुर्माना तक चुकाना पड़ सकता है। रेलवे के नियमों के अनुसार एक यात्री अपने साथ तय नियमों के मुताबिक ही सामान लेकर यात्रा कर सकता है, अगर वो इससे ज्यादा सामान लेकर जाता है, तो इसके लिए उसे अलग से पैसे देने होंगे या फिर जुर्माना भी भरना होगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How Much Luggage Is Allowed in Train Know About IRCTC Rules for Luggage News in Hindi
IRCTC Luggage Rule: ट्रेन में लगेज ले जाने का क्या नियम है - फोटो : Pixabay

क्या है रेलवे का ये नियम?

  • दरअसल, भारतीय रेलवे के अनुसार हर एक श्रेणी के लिए सामान ले जाने की एक तय सीमा है, जोकि 40 किलो से लेकर 70 किलो के बीच है। अगर कोई यात्री अपने साथ इससे ज्यादा सामान लेकर जाना चाहता है, तो उसे इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।
How Much Luggage Is Allowed in Train Know About IRCTC Rules for Luggage News in Hindi
IRCTC Luggage Rule: ट्रेन में लगेज ले जाने का क्या नियम है - फोटो : istock
  • ट्रेन में स्लीपर कोच में आप 40 किलो वजन तक के सामान को अपने साथ ले जा सकते हैं। साथ ही एसी टू टियर में आप 50 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं, वहीं फर्स्ट क्लास में आप 70 किलो तक सामान अपने साथ यात्रा के दौरान ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Luggage Is Allowed in Train Know About IRCTC Rules for Luggage News in Hindi
IRCTC Luggage Rule: ट्रेन में लगेज ले जाने का क्या नियम है - फोटो : istock

देना होगा भारी जुर्माना

  • अगर कोई यात्री इन तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाते हुए पकड़ा जाता है, जिसके पास 40 किलो से अधिक सामान है, तो उसे 500 किलोमीटर की यात्रा के दौरान 654 रूपये का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
How Much Luggage Is Allowed in Train Know About IRCTC Rules for Luggage News in Hindi
IRCTC Luggage Rule: ट्रेन में लगेज ले जाने का क्या नियम है - फोटो : istock

कैसे बच सकते हैं जुर्माने से

  • अगर आप चाहते हैं कि आप पर लगने वाले जुर्माने से आप बच जाएं, तो इसके लिए आपको एक काम करना होगा। अगर आपके पास 40 किलो से ज्यादा सामान है, तो आप यात्रा से पहले इसके लिए भी टिकट ले लीजिए। ऐसा करने से आपको महज 109 रुपये ही देने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed