फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आखिर एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड को किया जा सकता है लिंक? जानिए क्या कहता है नियम

Mon, 15 Jan 2024 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
How many Aadhaar card is linked with one mobile number know the rules here
Aadhaar Card - फोटो : iStock

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। अगर आपको किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, मोबाइल के लिए सिम खरीदनी हो या स्टॉक मार्केट में निवेश करना हो। सभी जगह आधार कार्ड की मांग की जा रही है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स शामिल होती हैं। आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको आपके इसी सवाल का जवाब देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

How many Aadhaar card is linked with one mobile number know the rules here
Aadhaar Card - फोटो : Istock

यूआईडीएआई के मुताबिक एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है। इसको लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। यानी आप एक नंबर से कई आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं।

How many Aadhaar card is linked with one mobile number know the rules here
Aadhaar Card - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

अगर आपने अब तक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। ऐसे में आप इस काम को आसानी से करा सकते हैं। आधार से मोबाइन नंबर को लिंक करने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म को आपको भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How many Aadhaar card is linked with one mobile number know the rules here
Aadhaar Card - फोटो : istock

फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को उसके साथ अटैच करना है। इसके अलावा आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क भी देना होगा। 

PM Janman Yojana: जारी हुई प्रधानमंत्री जनमन योजना की पहली किस्त, एक लाख से अधिक जनजातीय लोगों को मिला फायदा

विज्ञापन
How many Aadhaar card is linked with one mobile number know the rules here
Aadhaar Card - फोटो : i stock

इसके बाद आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। इसके कुछ दिनों के बाद आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हो जाएगा। इस आसान प्रक्रिया से आप अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed