फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   PM Janman Yojana First Installment Released Check All Details About This Scheme Here

PM Janman Yojana: जारी हुई प्रधानमंत्री जनमन योजना की पहली किस्त, एक लाख से अधिक जनजातीय लोगों को मिला फायदा

Mon, 15 Jan 2024 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
PM Janman Yojana First Installment Released Check All Details About This Scheme Here
PM Janman Yojana - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए जनमन योजना के अंतर्गत पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के कमजोर जनजातीय समूहों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कई दूसरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा-अभियान योजना के तहत पीएम आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त का लाभ करीब 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार करना चाहती है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सरकार इस पर करीब 24 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना की शुरुआत सरकार ने 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के दौरान आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत गरीब जनजातीय समूहों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वन धन विकास केंद्रों को भी खोला जाएगा। यही नहीं इस योजना में एक लाख घरों में ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करना भी शामिल किया गया है। 

PM Awas Yojana Kist Live: लाभार्थियों को मिली पहली किस्त की सौगात, पीएम मोदी कर रहे हैं लाभार्थियों से संवाद

योजना के अंतर्गत देश में गरीब आदिवासियों तक शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों को पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed