फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AI: केवल दस सालों में दुनिया बदलकर रख देगा एआई, होंगे शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में ये बड़े बदलाव

Mon, 12 Jun 2023 03:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
How does artificial intelligence impact the world know chatgpt and other AI Impacts On Human Civilization
Artificial Intelligence Impact On Human Civilization - फोटो : Istock

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है वह न केवल हमारे जीवन को बदलने वाला है बल्कि आने वाले समय में हमारी पूरी सभ्यता को प्रभावित करेगा। चैटजीपीटी जैसे एआई लैंग्वेज मॉडल और मिडजर्नी इमेज जनरेशन टूल्स भविष्य को नया रूप दे रहे हैं। तकनीक के इस विकास ने इंसानियत के भविष्य को एक नया आकार देने की शुरुआत कर दी है। बड़े डाटासेट और कंप्यूटेशनल पावर से ट्रेन्ड किए गए ये जनरेटिव एआई समाज में प्रोडक्टिविटी बूम लेकर आ चुके हैं। बिग डाटा, रोबोटिक्स से लेकर IoT सभी इसी के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। मेडिकल, मेनुफेक्चरिंग, आर्ट, एजुकेशन से लेकर मीडिया के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एआई की दुनिया में क्या बदलाव हो रहे हैं और उनका भविष्य में क्या असर होगा?

How does artificial intelligence impact the world know chatgpt and other AI Impacts On Human Civilization
Artificial Intelligence Impact On Human Civilization - फोटो : Istock

मीडिया में जनरेटिव एआई का इस्तेमाल आने वाले समय में बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें एआई क्रांति ला सकता है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गूगल की तरह ही आपकी रुचियों का विश्लेषण करेगा। आप कैसे, क्या और किस तरह से पढ़ना चाहते हैं उसको जानेगा समझेगा। उसी के आधार पर वह आपको पढ़ने लायक कंटेंट प्रस्तुत करेगा। उसे पता होगा आपको कंटेंट के साथ कैसे इंगेज रखना है।

How does artificial intelligence impact the world know chatgpt and other AI Impacts On Human Civilization
Artificial Intelligence Impact On Human Civilization - फोटो : Istock

एआई के आने से हमें कुछ महीनों या सालों में पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट जैसी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं। ये पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट आपके लेटेस्ट ईमेल चेक करेंगे, कहां किस से और कब मीटिंग करनी है क्या आपको पढ़ना है, क्या खाना है? इन सभी चीजों को मैनेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How does artificial intelligence impact the world know chatgpt and other AI Impacts On Human Civilization
Artificial Intelligence Impact On Human Civilization - फोटो : Istock

डीपफेक और मिडजर्नी जैसे टूल्स जो अपनी जनरेटिव तकनीक की मदद से कल्पना को यथार्थ में बदल देने वाली तस्वीरों और वीडियो को बना रहे हैं। एआई द्वारा बनाई गई यह तस्वीरें इतनी यथार्थ हैं कि इनकी वास्तविकता की पहचान करना काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में इन तकनीकों का इस्तेमाल झूठे प्रोपेगेंडा फैलाने, किसी का चरित्र हनन करना, इलेक्शन मैनुपुलेशन में किए जाने की शुरुआत हो चुकी है। जनरेटिव एआई ग्राफिक्स और इमेज डिजाइनिंग की पूरी परिभाषा को बदलने वाला है। अब आपको फोटोशॉप या किसी दूसरे टूल्स पर बैठकर ग्राफिक्स को बनाने की जरूरत नहीं होगी। आपकी कल्पना कितनी शक्तिशाली है। वह महत्वपूर्ण होगा। आपको बस सोचना है और सोचकर एआई को बताना होगा कि आपको कैसी तस्वीरें चाहिए। वह तस्वीर आपको मिल जाएगी।  

विज्ञापन
How does artificial intelligence impact the world know chatgpt and other AI Impacts On Human Civilization
Artificial Intelligence Impact On Human Civilization - फोटो : Istock

हेल्थकेयर एक ऐसा क्षेत्र है, जहां एआई का बहुत बड़ा स्कोप है। नए ड्रग्स, वैक्सीन और मेडिसिन की खोज में एआई का इस्तेमाल होगा। अपनी बिग डाटा विश्लेषण की काबिलियत की मदद से एआई बड़ी तेजी से बीमारियों का पता लगाकर उनका इलाज करने में सक्षम होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed