Electricity Complaint Number: आज के समय बिजली की काफी ज्यादा उपयोगिता है। बड़ी-बड़ी मशीनों के उपयोग से लेकर घर के छोटे कामकाज हर जगह बिजली उपयोग में आ रही है। हालांकि, कई बार हमारे इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने या किन्हीं दूसरे कारणों के चलते लंबे समय अंतराल के लिए बिजली कट जाती है। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लंबे समय के लिए बिजली कटने से लोगों की जिंदगी मानों रुक सी जाती है। इस कारण हम अपने कई जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। लंबे समय के लिए बिजली की कटौती के कारण हमारा फोन भी चार्ज नहीं हो पाता है। इसके अलावा इन्वर्टर की बैटरी भी खत्म हो जाती है। ऐसे में जो लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे होते हैं। उनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Electricity: आपके इलाके में ट्रांसफार्मर हो गया है खराब या आ रही बिजली से जुड़ी समस्या, तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन