How Cibil Score Is Calculated: कई बार देखने को मिलता है कि घर खरीदते समय या किसी दूसरी चीज को खरीदने के लिए हमारे पास पैसों की कमी होती है। ऐसे में पैसों की कमी को दूरी करने के लिए आपके पास होम लोन और पर्सनल लोन लेने का विकल्प होता है। हालांकि, लोन देने से पहले बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट कई चीजों की जांच करता है। लोन देने की प्रक्रिया में आपका सिबिल स्कोर भी चेक किया जाता है। अगर व्यक्ति का सिबिल स्कोर खराब होता है तो ऐसी स्थिति में उसको लोन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा उसको लोन दिए जाने से इंकार भी किया जा सकता है। ऐसे में लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि सिबिल स्कोर को कैसे कैलकुलेट किया जाता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
CIBIL Score: कैसे CIBIL स्कोर को किया जाता है कैलकुलेट? जानिए क्या है तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिबिल स्कोर की शुरुआत 300 से होती है और यह 900 तक जाता है। सिबिल स्कोर में 300 सबसे खराब और 900 सबसे अच्छा अंक माना जाता है। आपका सिबिल स्कोर कितना होगा इस बारे में पता करने के लिए कंपनियां आपकी पिछली पेमेंट हिस्ट्री देखती हैं।
आपने पिछले लिए गए लोन का पेमेंट समय से किया है या नहीं? आपने अपनी क्रेडिट लिमिट का कितना इस्तेमाल किया है? आप पर अभी कितने लोन चल रहे हैं।
Indian Railways: ट्रेन के जनरल कोच में बिना टिकट कर रहे हैं सफर, तो कितना लगता है जुर्माना?
इसके अलावा आपके पास अभी कितने क्रेडिट कार्ड हैं आदि चीजों की जांच की जाती हैं। इन सभी फैक्टर्स को कैलकुलेट करने के बाद आपका सिबिल स्कोर निर्धारित किया जाता है।
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है और लोन मिलने में दिक्कतें आ रही हैं, तो सिबिल स्कोर ठीक करने के लिए आपको ऊपर बताए गए फैक्टर में सुधार करना चाहिए। यह करने से आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो सकता है।
PM Awas Yojana: इन कैटेगरी में शामिल लोगों को नहीं मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ, जानिए डिटेल्स