फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ChatGPT: चैटजीपीटी को उपयोग में लाकर कर सकते हैं मोटी कमाई, ऐसे सही ढंग से करें इसका इस्तेमाल

Thu, 21 Sep 2023 03:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 03:15 PM IST
विज्ञापन
How Can I Earn Money With The Help Of ChatGPT Know The Tips And Tricks Here
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

ChatGPT: जनरेटिव प्री ट्रेन्ड यानी जीपीटी तकनीक आने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों चेटजीपीटी से लेकर मिड जर्नी और कई एआई टूल्स इंटरनेट की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एआई की इस नई तकनीक के आने के बाद हमारी प्रोडक्टिविटी में काफी तेजी आई है। यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जीपीटी तकनीक ग्लोबल जीडीपी में भी वृद्धि ला सकती है। ओपनएआई द्वारा बनाए गए एआई टूल चैटजीपीटी के बारे में तो हम में से अधिकतर लोग जानते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इस टूल की मदद से आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। चैटजीपीटी एक ऐसा एआई टूल है, जो किसी पर्सनल असिस्टेंट की तरह आपको सही मार्गदर्शन करता है बशर्ते आपको इसका अच्छे से उपयोग करना आना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन क्षेत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इसको इस्तेमाल में लाकर अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

How Can I Earn Money With The Help Of ChatGPT Know The Tips And Tricks Here
ChatGPT - फोटो : Istock

यूट्यूब के लिए क्रिएटिव स्क्रिप्ट

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं, तो आपको एक अच्छा स्टोरी टेलर होना जरूरी है। यूट्यूब पर अधिकांश वीडियो जिनकी ज्यादा रीच जाती है। उनकी स्टोरी टेलिंग काफी अच्छी होती है। ऐसे में आप चैटजीपीटी को इस्तेमाल में लाकर एक अच्छी स्टोरी टेलिंग फॉर्मेट में अपने यूट्यूब वीडियो की स्क्रिप्ट लिख सकते हैं। 

How Can I Earn Money With The Help Of ChatGPT Know The Tips And Tricks Here
ChatGPT - फोटो : Istock

यही नहीं अगर आपको अच्छा प्रॉम्प्ट लिखना आता है, तो आप अपनी स्क्रिप्ट में अच्छे-अच्छे मेटाफर का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी स्क्रिप्ट काफी रचनात्मक हो जाएगी। इससे आपका काम तो आसान होगा ही साथ ही में आपके वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग देखना पसंद करेंगे। ऐसे में आप इसकी मदद से अच्छा खासा पैसा कमा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How Can I Earn Money With The Help Of ChatGPT Know The Tips And Tricks Here
ChatGPT - फोटो : Istock

सवाल जवाब

इंटरनेट पर ऐसी कई वेबसाइटें हैं, जो लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए पैसे देती हैं। ऐसे में आप यहां चैटजीपीटी का उपयोग कर सकते हैं। चैटजीपीटी की मदद से आप लोगों के सवालों का जवाब देकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How Can I Earn Money With The Help Of ChatGPT Know The Tips And Tricks Here
ChatGPT - फोटो : Istock

कोडिंग 

अगर आप कोई नया एप्लीकेशन बनाना चाहते हैं, तो आप चैटजीपीटी की मदद से कोड लिख सकते हैं। यहां आपको अपने एप्लीकेशन के बारे में विस्तारपूर्वक बताना होगा और चैटजीपीटी आपके लिए कोड जनरेट कर देगा। हालांकि, यह काम करने के लिए आपको कोडिंग की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed