फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan Tips: होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले जरूर जान लें ये चार बातें, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Sat, 04 Nov 2023 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Nov 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Home Loan Tips: These 4 things to keep in your mind applying for a home loan check details
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Apply For Home Loan: अगर आपको अपनी आजीविका चलानी है, अपनी जरूरतें पूरी करनी है, अपने शौक पूरे करने हैं आदि, तो फिर आपको पैसों की जरूरत होती है। इसलिए कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी। देखा जाए तो एक बड़ा तबका नौकरीपेशा है जो हर महीने मिलने वाली सैलरी पर निर्भर रहता है। पर सैलरी से ही सारे काम नहीं हो पाते हैं और कई बार तो ऐसे जरूरतें सामने खड़ी हो जाती हैं, जिनके लिए एक साथ काफी पैसे चाहिए होते हैं। इन्हीं में से एक है अपना खुद का घर बनाना। ये हम सभी जानते हैं कि घर खरीदने के लिए एक साथ काफी पैसे चाहिए। इसलिए ज्यादातर लोग होम लोन लेते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि आपको होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए? वरना आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Home Loan Tips: These 4 things to keep in your mind applying for a home loan check details
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

क्रेडिट स्कोर

  • आप अगर होम लोन ले रहे हैं, तो एक बात सुनिश्चित करें कि आपका क्रेडिट स्कोर सही हो। आपको लोन मिल पाएगा या नहीं, ये आपके क्रेडिट स्कोर पर काफी हद तक ही निर्भर करता है। अगर ये खराब है, तो आपका लोन रिजेक्ट तक हो सकता है।
Home Loan Tips: These 4 things to keep in your mind applying for a home loan check details
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

आपकी लोन हिस्ट्री

  • आपका लोन इस वजह से भी रिजेक्ट हो सकता है, अगर आपकी लोन हिस्ट्री अच्छी नहीं है। आपने कभी कोई लोन लिए और उनकी ईएमआई समय पर नहीं भरी या कोई लोन भरा ही नहीं या कोई लोन सेटल करवाया आदि। तब ऐसी स्थिति में भी कई बैंक आपत्ति दर्ज करते हुए आपका लोन रद्द कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Loan Tips: These 4 things to keep in your mind applying for a home loan check details
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

शर्तों को पूरा करना जरूरी

  • आप जिस बैंक से भी लोन ले रहे हैं, उस बैंक की शर्तों को पूरा करना भी जरूरी हो जाता है। बैंक की पात्रता मानदंड़ों की शर्तों को न पूरा करने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
Home Loan Tips: These 4 things to keep in your mind applying for a home loan check details
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

दस्तावेजों का होना जरूरी

  • आप जब भी होम लोन लेते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। अगर आपके पास ये संबंधित दस्तावेज नहीं होते हैं, तो फिर आपको लोन मिलने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं और आपका आवेदन भी रद्द हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed