घर खरीदना हम सभी का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, कई लोगों के पास पर्याप्त पैसे न हो पाने के कारण वो घर खरीदने के लिए लोन का विकल्प चुनते हैं। आजकल कई बैंक और फाइनेंस कंपनियां अच्छी ब्याज दरों पर होम लोन दे रही हैं। होम लोन लेने के बाद आपको मासिक आधार पर किस्त चुकानी पड़ती है। एनबीएफसी के नियमों के मुताबिक होम लोन 10, 20 या 30 सालों के लिए मिलता है। अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदने के लिए होम लोन लेने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो आपके आवेदन को बैंक या फाइनेंस कंपनियों द्वारा निरस्त किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान होम लोन लेते समय रखना चाहिए।
Home Loan: होम लोन लेते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना निरस्त हो जाएगा आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन