Home Appliances Power Consumption: घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में से कौन सा उपकरण सालभर में सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है, यह सवाल हर आम इंसान के मन में रहता है। असल में, बिजली की कुल खपत पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस उपकरण का कितना और कैसे उपयोग कर रहे हैं।
हालांकि, भारतीय परिवारों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के सामान्य पैटर्न के आधार पर जानते हैं कि कौन सा उपकरण आपके बिजली बिल को सबसे ज्यादा बढ़ाता है। इस लेख में एक और खास चीज के बारे में समझेंगे कि जिस सीलिंग फैन और LED बल्ब को लोग कम बिजली खाने वाला समझते हैं वो सालभर में पूरी बिजली में कितना योगदान देती हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आपके घर का कौन सा गैजेट कितनी बिजली यूनिट्स गटक जाता है।
2 of 5
एयर कंडीशनर खाता है सबसे ज्यादा बिजली
- फोटो : Freepik
एयर कंडीशनर खाता है सबसे ज्यादा बिजली
गर्मियों और उमस के मौसम में दिन-रात चलने वाला एसी घर में सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है। एक सामान्य 1.5 टन का थ्री-स्टार एसी हर घंटे करीब 1.5 यूनिट बिजली खर्च करता है। अगर इसे रोजाना 8 घंटे भी चलाया जाए, तो यह महीने में लगभग 360 यूनिट और सालभर के सीजन में कई हजारों रुपये का बिजली बिल अकेले ही खर्च कर देता है।
3 of 5
24 घंटे चलने वाला फ्रिज और वाशिंग मशीन का खर्च
- फोटो : AdobeStock
चौबीस घंटे चलने वाला फ्रिज और वाशिंग मशीन का खर्च
रेफ्रिजरेटर घर का इकलौता ऐसा उपकरण है जो साल के 365 दिन और 24 घंटे लगातार चलता रहता है। एक आधुनिक इन्वर्टर फ्रिज सालभर में लगभग 300 से 400 यूनिट बिजली खाता है। वहीं, हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल होने वाली वाशिंग मशीन और हीटर/गीजर जैसे भारी उपकरण भी आपकी मासिक बिजली खपत में बड़ा हिस्सा जोड़ते हैं।
4 of 5
एक सामान्य सीलिंग फैन सालभर में कितनी बिजली खाता है
- फोटो : Adobe Stock
एक सामान्य सीलिंग फैन सालभर में कितनी बिजली खाता है
आमतौर पर लोग एसी, फ्रिज के बिजली की खपत पर तो खूब ध्यान देते हैं, मगर हमारे घरों में लगातार चलने वाला एक सामान्य सीलिंग फैन भी सालभर में अधिक बिजली की खपत करता है। सामान्य तौर पर आम घरों में 50 से 75 वॉट का सीलिंग फैन होता है।
अगर यह पंखा रोजाना 12 से 15 घंटे चलता है, तो यह हर दिन करीब 1 यूनिट और महीने में 30 यूनिट तक बिजली लेता है। इस हिसाब से एक पंखा सालभर में लगभग 270-300 यूनिट बिजली की खपत आसानी से कर लेता है। और अगर एक घर में 3 सीलिंग फैन है तो लगभग 800 यूनिट बिजली बिल सिर्फ सीलिंग फैन से आ सकती है।
5 of 5
वायरिंग
- फोटो : Adobe Stock
ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब का सालाना बिजली खर्च
रोशनी के लिए इस्तेमाल होने वाली 20 वॉट की एक साधारण ट्यूबलाइट को अक्सर लोग कम वाट का समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें कि अगर रोज 8 घंटे जले, तो वह महीने में 5 यूनिट और सालभर में करीब 60 यूनिट तक बिजली की खपत कर सकती है।
इसके मुकाबले, आजकल घरों में लगने वाला 12 से 15 वॉट का एलईडी बल्ब और भी किफायती होता है, जो सालभर में मात्र 35 से 45 यूनिट बिजली की ही खपत करता है, लेकिन अगर 5 ऐसे बल्ब हों तो वो सालभर में 200 यूनिट तक की बिजली का खपत कर सकता है।