Holi 2023: आज भी एक बड़ी आबादी काम के सिलसिले में या पढ़ाई के कारण अपने घर-परिवार से दूर रहती है। पर जब भी कोई त्योहार आते हैं, तो लोग अपने परिवार वालों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर जरूर जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। बस इसके लिए लोगों को पहले से ट्रेन टिकट बुक करवाना पडता है, क्योंकि होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के समय हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल जाए ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। जैसे- अब होली का त्योहार पास आ रहा है। ऐसे में अगर आपको घर जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो चलिए घर पहुंचने के कुछ और तरीकों के बारे में जानते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप इस होली बिना किसी दिक्कत के अपने घर जा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63eb2f98f27aa78c8901dfde","slug":"holi-2023-four-ways-to-go-home-in-festival-season-except-train-all-you-need-to-know-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म ट्रेन टिकट? तो ये चार तरीके भी हैं अपनों संग त्योहार मनाने के","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Holi: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म ट्रेन टिकट? तो ये चार तरीके भी हैं अपनों संग त्योहार मनाने के
Tue, 14 Feb 2023 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
होली पर ट्रेन के अलावा कैसे घर जा सकते हैं?
- फोटो : istock
होली पर ट्रेन के अलावा कैसे घर जा सकते हैं?
- फोटो : istock
इन चार तरीकों से जा सकते हैं घर:-
नंबर 1
- अगर आपको होली के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप बस से यात्रा कर सकते हैं। आप रोडवेज या वोल्वो बस से सफर कर सकते हैं। सरकारी बसों के अलावा कई प्राइवेट बसें भी चलती हैं, जो आपको होली मनाने के लिए आपको आपके घर पहुंचा सकती हैं।
होली पर ट्रेन के अलावा कैसे घर जा सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप चाहें तो कैब से भी अपने घर जा सकते हैं। यहां अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये काफी महंगा होगा, तो ऐसा नहीं है क्योंकि कई कंपनियां शेयरिंग कैब भी चलाती हैं। इनमें आपको एक सीट मिलती है और बाची हुई सीट बाकी पैसेंजर बुक करते हैं। इससे आपके पैसे कम पड़ते हैं और आप अपने घर आराम से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर ट्रेन के अलावा कैसे घर जा सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप चाहें तो होली मनाने के लिए अपने घर फ्लाइट से भी जा सकते हैं। इसमें टिकट थोड़ा महंगा जरूर होता है पर ऑनलाइन बुक करने पर डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा फ्लाइट आपको ट्रेन, बस या अन्य वाहनों से जल्दी आपके घर पहुंचाती है।
विज्ञापन
होली पर ट्रेन के अलावा कैसे घर जा सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप चाहें तो अपनी कार से भी यात्रा कर सकते हैं, ताकि अपनों संग होली का त्योहार सेलिब्रेट कर सकें। इसके अलावा अगर आपके कोई दोस्त आपके घर के आसपास रहते हैं और वो भी इस होली पर घर जा रहे हैं, तो आप उनके साथ शेयरिंग में भी जा सकते हैं।