Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Highway Hotels and Restaurants Can They Stop You From Using Washrooms or Drinking Water
{"_id":"6a01d4aa37c09283ed0e670a","slug":"highway-hotels-and-restaurants-can-they-stop-you-from-using-washrooms-or-drinking-water-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hotel Washroom Rules: क्या हाइवे के होटल आपको पानी पीने या वॉशरूम इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hotel Washroom Rules: क्या हाइवे के होटल आपको पानी पीने या वॉशरूम इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 11 May 2026 06:37 PM IST
सार
Right To Use Toilet On Highway: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब लोग हाइवे पर चलते हैं तो उन्हें वॉशरूम इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। बहुत से लोग हाईवे पर मौजूद होटल का वॉशरुम इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं। आइए इस लेख में आपके अधिकारों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या हाईवे का होटल इस्तेमाल कर सकते हैं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Highway Travel Tips: अक्सर लॉन्ग रूट वाले हाईवे पर ये देखने को मिलता है कि रिहायसी इलाके काफी दूर-दूर तक नहीं दिखते हैं। ऐसे में जब लोगों को प्यास लगती है या वॉशरूप इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है तो उनके लिए आसपास दिख होटल ही एक विकल्प होता है। कई बार लोग इन होटल में जाने से हिचकिचाते हैं।
मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय कानून के अनुसार, देश का कोई भी होटल आपको मुफ्त में पीने का साफ पानी देने और अपना वॉशरूम इस्तेमाल करने देने से मना नहीं कर सकता। बता दें कि ये नियम साधारण होटलों से लेकर या फाइव स्टार होटलों के लिए लागू होते हैं। अक्सर जानकारी के अभाव में लोग इस अधिकार का लाभ नहीं ले पाते और परेशान होते रहते हैं, जबकि यह सुविधा पुरी तरह मुफ्त होती है।
2 of 5
आपके पास क्या अधिकार हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आपके पास क्या अधिकार हैं?
1867 के सराय एक्ट अनुसार, कोई भी होटल का कर्मचारी किसी भी व्यक्ति को पीने का पानी और वॉशरूम की सुविधा देने से इनकार नहीं कर सकता।
अच्छी बात यह है कि इस सेवा के लिए होटल आपसे कोई पैसा या शुल्क नहीं मांग सकता, यह सुविधा पूरी तरह फ्री होती है।
3 of 5
अगर होटल वाले मना करे तो क्या कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अगर होटल वाले मना करे तो क्या कर सकते हैं?
अगर कोई होटल मालिक या कर्मचारी आपको रोकता है, तो आप पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके शिकायद कर सकते हैं।
अगर मामला कोर्ट में गया और होटल वालों का नियमों का उल्लंघन करना साबित हो गया तो होटल का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सफर के दौरान अन्य जरूरी बातें
- फोटो : AdobeStock
सफर के दौरान अन्य जरूरी बातें
हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंपों पर भी साफ टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था मुफ्त होती है।
आपातकालीन स्थिति में आप होटल या पेट्रोल पंप से प्राथमिक चिकित्सा किट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जागरूकता जरूरी है
- फोटो : Adobe Stock
जागरूकता जरूरी है
कानून आपकी सुविधा के लिए बना है, इसलिए हाईवे पर सफर करते समय किसी भी होटल में पानी मांगने से न हिचकिचाएं।
इस नियम के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को भी बताएं ताकि वे भी सुरक्षित सफर का आनंद ले सकें।
अपने अधिकारों को जानने से आप किसी भी प्रकार की असुविधा या मानसिक उत्पीड़न से बच सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।