Bank FD Rates: देश में एक बड़ी आबादी अपने बचत के पैसों पर अच्छे रिटर्न की तलाश करती है। ऐसे में कई लोग अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पाने के लिए स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। गौरतलब बात है कि निवेश के इन क्षेत्रों में बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं। बात जब सुरक्षित निवेश विकल्पों की आती है। ऐसे में लोगों की सबसे पहली पसंद बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम होती है। फिक्स्ड डिपॉजिटल स्कीम में एक निश्चित अवधि के लिए पैसों का निवेश करना होता है, जिस पर निवेशक को तय मात्रा में रिटर्न मिलता रहता है। ऐसे में कई लोग लंबी अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना बेहतर समझते हैं। इनमें उनको अधिक रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एफडी स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं -
Bank FD Rates: एक साल की एफडी कराने पर कौन सा बैंक दे रहा शानदार रिटर्न, यहां देखें लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन