सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में लोग सर्दियों से राहत पाने के लिए कई उपायों को अपना रहे हैं। इसके बाद भी ठंड का असर ज्यों का त्यों बना हुआ है। ठंड के सीजन में अपने कमरे को गर्म रखने के लिए लोग अक्सर रूम हीटर को खरीदकर लाते हैं। इस कारण सर्दियों के सीजन में रूम हीटर की सेल काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी सर्दियों के सीजन में नया रूम हीटर खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रूम हीटर को खरीदने से पहले रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने पर आप एक अच्छे और किफायती रूम हीटर को बाजार से खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं नया हीटर, तो जान लें यह जरूरी बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका कमरा ज्यादा बड़ा नहीं है। इस स्थिति में आप बाजार से इंफ्रारेड हीटर को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप हेलोजन हीटर को भी खरीद सकते हैं। गौरतलब बात है कि आप इन हीटर का उपयोग बड़े कमरों में नहीं कर सकते हैं। ये हीटर्स किफायती दामों पर बाजारों में मिल जाएंगे।
वहीं अगर आपका कमरा मध्यम आकार का है। इस स्थिति में आप फैन बेस्ड रूम हीटर को खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कमरा ज्यादा बड़ा है। इस स्थिति में आप ऑयल फील्ड हीटर को खरीद सकते हैं।
WhatsApp Tips and Tricks: इस आसान तरीके से करें अपनी व्हाट्सएप चैट को हाइड, जानें क्या है प्रोसेस
अगर आप किसी ऐसे रूम हीटर को खरीदना चाहते हैं, जिनका उपयोग करने पर आपका ज्यादा बिजली का बिल नहीं आए। इस स्थिति में आपको रूम हीटर को खरीदते समय स्टार रेटिंग को जरूर देखना चाहिए।
इसके अलावा अगर आप हीटर का उपयोग कई कमरों में करना चाहते हैं। ऐसे में पोर्टेबल रूम हीटर को खरीद सकते हैं। पोर्टेबल रूम हीटर को आप एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जा सकते हैं।
Year Ender 2022: साल 2022 में फेसबुक पर लॉन्च हुए ये बेहतरीन फीचर्स, जानें डिटेल्स