फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना: गरीब और वंचित परिवार को सरकार दे रही है हर साल 6 हजार रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Tue, 15 Feb 2022 03:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Haryana Mukhyamantri Parivar Samridhi Yojana registration benefits eligibility know all details in hindi
गरीब और वंचित परिवार को सरकार दे रही है हर साल 6 हजार रुपये - फोटो : Istock

आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक खास योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना है। इस योजना का उद्देश्य समाज के वंचित और गरीब परिवारों के भविष्य को सुरक्षित और उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। हरियाणा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में राज्य के कई नागरिक आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत हरियाणा में रहने वाले गरीब और वंचित परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। इस योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है। इस योजना का मकसद गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े परिवारों को वित्तीय सहायता भी देना है। हरियाणा सरकार की इस योजना की गिनती देश के बड़े सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में की जाती है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2021 में की गई थी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Haryana Mukhyamantri Parivar Samridhi Yojana registration benefits eligibility know all details in hindi
गरीब और वंचित परिवार को सरकार दे रही है हर साल 6 हजार रुपये - फोटो : Istock

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्कीम में आप कॉमन सर्विस सेंटर में विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना में परिवार का चयन परिवार पहचान पत्र की मदद से किया जाता है। परिवार पहचान पत्र को आप कॉमन सर्विस सेंटर पर विजिट करके बनवा सकते हैं।

Haryana Mukhyamantri Parivar Samridhi Yojana registration benefits eligibility know all details in hindi
गरीब और वंचित परिवार को सरकार दे रही है हर साल 6 हजार रुपये - फोटो : Istock

इस योजना को हरियाणा सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। ऐसे में इस स्कीम का लाभ केवल हरियाणा में रहने वाले लोग ही उठा सकते हैं। अपनी पात्रता को सिद्ध करने के लिए उन्हें अपना हरियाणा का आवासीय पता देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Mukhyamantri Parivar Samridhi Yojana registration benefits eligibility know all details in hindi
गरीब और वंचित परिवार को सरकार दे रही है हर साल 6 हजार रुपये - फोटो : iStock

इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूर और कामगार ले सकते हैं। इसके अलावा आवेदक को अपनी पहचान के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, वोटर आईडी कार्ड आदि की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Haryana Mukhyamantri Parivar Samridhi Yojana registration benefits eligibility know all details in hindi
गरीब और वंचित परिवार को सरकार दे रही है हर साल 6 हजार रुपये - फोटो : istock

इस योजना के अंतर्गत आपके खाते में सीधे पैसों को ट्रांसफर किया जाएगा। इस कारण आपको आवेदन करते समय अपना बैंक विवरण भी देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed