कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ गई। गांव से शहर की ओर आकर छोटा-मोटा रोजगार या नौकरी कर रहे लोगों को ज्यादा मुश्किलें हुई हैं। काम-धंधे बंद हो गए, जिसकी वहज से उन्हें अपने गांव वापस लौटना पड़ा। हालांकि संक्रमण कम होते ही कुछ लोग शहरों में फिर से वापस आ गए, लेकिन कुछ लोगों ने गांव में ही खेती बाड़ी या अन्य व्यवसाय शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने घर के आसपास ही नौकरी शुरू कर दी तो कुछ लोग बिजनेस में दांव आजमा रहे हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं। ऐसे कई सारे व्यवसाय हैं जिन्हें आप गांव में ही शुरू कर सकते हैं। साथ ही इन व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। इनके जरिए आप कम लागत में लाखों रुपये कमा सकते हैं। अगर आप भी अपने गांव से ही कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन बिजनेस की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जो आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। चलिए जानते हैं...
{"_id":"620b5c003e0a7b6db909f2eb","slug":"business-ideas-in-hindi-top-business-ideas-for-village-in-low-investment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Ideas: गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस, लाखों में होगी कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Ideas: गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस, लाखों में होगी कमाई
Tue, 15 Feb 2022 01:35 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस
- फोटो : iStock
डेयरी फॉर्म
- डेयरी फॉर्म के बिजनेस को अच्छी कमाई वाला बिजनेस माना जाता है। गांव में हर किसान के पास गाय या भैंस जरूर होती है। ऐसे में दूध का बिजनेस अच्छा और फायदे वाला साबित होगा। डेयरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको नजदीकी डेयरी फार्म से संपर्क करके उनके साथ टाईअप करना होगा। दूध के अलावा गोबर की खाद का भी व्यवसाय आप शुरू कर सकते हैं।
गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस
- फोटो : iStock
सीड स्टोर
- गांव ज्यादातर लोग खेती करते हैं। ऐसे में किसानों को खाद और बीज की जरूरत रहती है। आप गांव या कस्बे में फर्टीलाइजर और सीड स्टोर खोल सकते हैं। इसके अलावा सरकार की तरफ से खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा ग्राहकों को देंगे तो ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आपकी दुकान से खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस
- फोटो : iStock
आर्गेनिक खेती
- मिलावट की दौर में अब हर कोई आर्गेनिक फल और सब्जियां खाना पसंद करने लगा है। आर्गेनिक चीजों के लिए लोग ज्यादा कीमत भी चुका देते हैं। आजकल आईआईटी स्टूडेंट भी आर्गेनिक फार्मिंग पर फोकस करके मोटी कमाई कर रहे हैं। आप भी ये बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
गांव में रहते हैं तो शुरू करें ये चार बिजनेस
- फोटो : iStock
कोल्ड स्टोरेज
- गांवों दूर-दूर तक कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है। ऐसे में फल और सब्जियां खराब हो जाते हैं। आप कोल्ड स्टोरेज शुरू कर सकते हैं। हालांकि इसमें खर्च अन्य बिजनेस के मुकाबले खर्च थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसमें आपको रिटर्न भी अच्छा मिलता है।