Pashu Kisan Credit Card Registration Process: हमारी देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी पशुपालन और खेती के जरिए अपनी आजीविका चलाती है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो गाय, भैंस, बकरी या अन्य पशुओं का पालन करते हैं। कई किसान इन पशुओं का दूध बेचकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार भी देश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है।
इसी कड़ी में सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना को चला रही है। हालांकि, देश में कई लोग पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में नहीं जानते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से -
पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत सस्ती दरों पर किसानों को लोन दिया जाता है। ऐसे में किसान इस स्कीम का लाभ लेकर पशुपालन के समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम कर सकते हैं।
2 of 5
Pashu Kisan Credit Card
- फोटो : अमर उजाला
पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।
3 of 5
Pashu Kisan Credit Card
- फोटो : iStock
पशु किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको बैंक में जाकर आवेदन फॉर्म लेना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज कर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके बैंक में जमा करना होगा।
4 of 5
Pashu Kisan Credit Card
- फोटो : istock
पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट, बीमित पशुओं पर लोन, पशु की खरीद पर लोन, बैंक का क्रेडिट स्कोर, आवेदक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
5 of 5
Pashu Kisan Credit Card
- फोटो : iStock
पशु किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से आप बिना गारंटी 1 लाख 80 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं। आप पशु किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से 3 लाख रुपये तक का लोन भी ले सकते हैं। इस लोन पर आपको 4 प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होता है। सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत प्रीमियम के भुगतान के लिए छूट भी दी जाती है।