फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inter Caste Marriage: करने जा रहे हैं शादी, तो सरकार दे रही है 2.50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Tue, 19 Jul 2022 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Jul 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Govt Scheme for Marriage Know How to Apply for Antarjatiya Vivah Yojana in Hindi
Dr. Ambedkar Foundation Scheme: इस योजना में शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : Amar Ujala

Dr. Ambedkar Foundation Scheme: शादी को एक पवित्र बंधन माना गया है। सात फेरों या अलग-अलग रीति रिवाजों से होने वाली शादी कई मायनों में खास होती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी देश में अंतरजातीय विवाह को काफी लोग संकीर्ण सोच से ही देखते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरत है कि इन लोगों की सोच को बदला जाए, ताकि किसी भी नवयुवक और नवयुवतियों को अंतरजातीय शादी करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। सरकार भी ऐसी शादियों को बढ़ावा देने के लिए लोगों की मदद करती है। दरअसल, बालिग लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, तो सरकार उनकी आर्थिक मदद करती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये स्कीम है क्या और इसमें कैसे और कितना लाभ मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Govt Scheme for Marriage Know How to Apply for Antarjatiya Vivah Yojana in Hindi
Dr. Ambedkar Foundation Scheme: इस योजना में शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

क्या है स्कीम?

  • दरअसल, इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत उन कपल्स को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं।
Govt Scheme for Marriage Know How to Apply for Antarjatiya Vivah Yojana in Hindi
Dr. Ambedkar Foundation Scheme: इस योजना में शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : iStock

किसे मिलता है लाभ?

  • इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को लाभ यानी 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं। कपल में से कोई एक दलित समुदाय के बाहर का और कोई एक दलित समुदाय का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Scheme for Marriage Know How to Apply for Antarjatiya Vivah Yojana in Hindi
Dr. Ambedkar Foundation Scheme: इस योजना में शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

शादी रजिस्टर होना जरूरी

  • इसके लिए ये भी जरूरी है कि जो कपल शादी कर रहा है, उसकी शादी हिंदी मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर होनी चाहिए। अगर आपने शादी रजिस्टर नहीं करवाई है, तो आप इसे एक हलफनामा डालकर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Govt Scheme for Marriage Know How to Apply for Antarjatiya Vivah Yojana in Hindi
Dr. Ambedkar Foundation Scheme: इस योजना में शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : Pixabay

इन शादी के लिए वैलिड

  • अगर आपके मन में ये चल रहा है कि इस स्कीम का लाभ कौन ले सकता है? तो जान लीजिए कि इसका लाभ वही नवदंपतियां उठा सकते हैं, जिनकी पहली शादी हो रही हो। दूसरी या फिर इससे अधिक शादी करने वालों को इसका लाभ नहीं मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed