रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत पर भी इसका असर हो रहा है। बात की जाए सोने और चांदी के कीमतों की, तो सोमवार को भारत में सोने की कीमतों में काफी तेजी आई है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में माना जाता है, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते इस महीने पीली धातु में करीब 6.3 फीसदी का उछाल आया है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी पर अपने पैसों का निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी निवेश के लिए सोने और चांदी को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखते हैं, या आज आप सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जिसके बाद आप ये तय कर सकें कि आज इनकी खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी या नहीं।
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों पर रूस-यूक्रेन युद्ध का भारी असर, जानें आज की कीमत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन