Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Gold Jewellery Insurance Kya Hai Know Why It Is Mandatory After Purchasing Jewellery
{"_id":"695b847e0bd3ed26f50eea37","slug":"gold-jewellery-insurance-kya-hai-know-why-it-is-mandatory-after-purchasing-jewellery-2026-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold: सोने की ज्वेलरी खरीदने पर मिलता है इंश्योरेंस कवर, चोरी या आग लग जाए तो मिलते हैं पैसे वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gold: सोने की ज्वेलरी खरीदने पर मिलता है इंश्योरेंस कवर, चोरी या आग लग जाए तो मिलते हैं पैसे वापस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:04 PM IST
सार
कई प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड ज्वेलरी की खरीद पर इंश्योरेंस कवर देते हैं। यह इंश्योरेंस कवर सोने की चोरी या आग लगने जैसी घटनाओं पर होने वाले आर्थिक नुकसान को कवर करता है।
विज्ञापन
1 of 5
Gold Jewellery Insurance
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में लोग बड़े पैमाने पर सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं। हमारे देश में सोने की ज्वेलरी सिर्फ आभूषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे निवेश के तौर पर भी कई लोग खरीदते हैं। आज के समय सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। हालांकि, बढ़ती कीमतों के बीच लोग जब भी सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं, तो उसकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। देश में अक्सर सोने के गहनों के चोरी होने की कई घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं।
इसके अलावा कई बार दुर्भाग्यवश घर में आग लगने पर भी कई लोगों की ज्वेलरी जलकर खराब हो जाती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि विश्वसनीय दुकानों से ज्वेलरी को खरीदने पर उस पर बीमा कववर भी मिलता है।
2 of 5
Gold Jewellery Insurance
- फोटो : Adobe stock
अब कई ज्वेलर्स और बीमा कंपनियां सोने की ज्वेलरी पर इंश्योरेंस की सुविधा देती हैं। ज्वेलरी खरीदने पर तय वर्षों का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस पर आपसे मामूली शुल्क लिया जा सकता है। इस इंश्योरेंस में चोरी, आग लगने आदि स्थितियों में आर्थिक नुकसान होने पर इंश्योरेंस कवर मिलता है।
आज के समय जब चोरी और हादसों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में ज्वेलरी इंश्योरेंस ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है। कुछ प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड खरीद के साथ सीमित अवधि का फ्री इंश्योरेंस भी देते हैं। इंश्योरेंस की अवधि ज्वेलरी की कीमत और पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करती है।
अगर आपकी इंश्योर्ड ज्वेलरी चोरी हो जाती है या आग जैसी घटना में उसको नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति में बीमा कंपनी तय नियमों और शर्तों के अनुसार भुगतान करेगी। इस बात का ध्यान रखें कि बीमा को क्लेम करने के लिए आपके पास ज्वेलरी की खरीद रसीद होनी चाहिए।
ज्वेलरी इंश्योरेंस लेने के बाद आपको उसके बिल, हॉलमार्क सर्टिफिकेट और फोटो सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके अलावा क्लेम के समय एफआईआर और अन्य दस्तावेज की मांग भी की जा सकती है। आपको ज्वेलरी का इंश्योरेंस खरीदते समय पॉलिसी की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।