फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gardening Tips: अगर मुरझा रहे हैं पौधे, तो इन चार तरीकों से फिर से हो सकते हैं हरे-भरे

Fri, 19 Aug 2022 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Aug 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Gardening Tips How To Save Dying Plants At Home Know 5 Tricks In Hindi
पौधों को कैसे सूखने से बचाएं - फोटो : Amar Ujala

Gardening Tips in Hindi: हम अपने घर पर कई ऐसी चीजें रखते हैं, जिनका हमें शौक होता है। जैसे- कई लोग घर पर डॉग, बिल्ली या अन्य तरह के पैट पालना पसंद करते हैं। ठीक उसी तरह कई अन्य लोगों को कई अलग तरह के शौक होते हैं। ठीक ऐसे ही लोग अपने घरों में पौधे लगाना काफी पसंद करते हैं। कोई अपने गार्डन में, कोई अपनी छत पर या अन्य जगहों पर भी लोग पौधे लगाते हैं। कहते हैं पौधों के आसापस होने से एक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। लोग इन पौधों के लिए खूब मेहनत भी करते हैं, ताकि ये सूखे नहीं और हमेशा ठीक रहें। लेकिन आमतौर पर देखने को मिलता है कि ये पौधे मुरझा या सूख जाते हैं। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों को अपनाकर अपने मुरझा रहे पौधों को फिर से एक नई जान दे सकते हैं। तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Gardening Tips How To Save Dying Plants At Home Know 5 Tricks In Hindi
पौधों को कैसे सूखने से बचाएं - फोटो : istock
गुड़ाई करते रहें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके मुरझा रहे पौधे हरे-भरे हो जाए, तो इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर गुड़ाई करें। गमले की मिट्टी की गुड़ाई करें और फिर उसमें पानी डालें। ऐसा करने से मुरझा रहे पौधे को नई जान मिल सकती है।
Gardening Tips How To Save Dying Plants At Home Know 5 Tricks In Hindi
पौधों को कैसे सूखने से बचाएं - फोटो : istock

खाद और अच्छी मिट्टी है जरूरी

  • पौधा हमेशा सही रहे, इसके लिए जरूरी है कि गमले में अच्छी क्वालिटी की खाद या मिट्टी हो। जिस मिट्टी पर बड़े पेड़ हो रखे हों आप वहां से मिट्टी लाकर अपने गमले में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप नर्सरी से खाद लाकर भी लगा सकते हैं। इससे भी मुरझा रहे पौधों को ठीक होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gardening Tips How To Save Dying Plants At Home Know 5 Tricks In Hindi
पौधों को कैसे सूखने से बचाएं - फोटो : istock

पानी देना न भूलें

  • मुरझाते पौधों के लिए एक चीज और सबसे ज्यादा जरूरी है और वो है उन्हें पानी देना। जिस तरह मनुष्य को जिंदा रहने के लिए खाने-पीने की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह पौधों को पानी चाहिए होता है। इसलिए रोजना सुबह-शाम पौधे में पानी जरूर दें।
विज्ञापन
Gardening Tips How To Save Dying Plants At Home Know 5 Tricks In Hindi
पौधों को कैसे सूखने से बचाएं - फोटो : istock

कटाई-छटाई जरूरी

  • समय-समय पर पौधों की कटाई-छटाई करना भी जरूरी होता है। पौधे गर्मी या कोहरे और ठंडी हवाओं से भी मुरझा जाते हैं। इसलिए आपको करना ये है कि मुरझाई और खराब पत्तियों और टहनियों को हटा दें। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि मुरझा चुके पत्ते और टहनियां पौधे से पोषण लेते हैं, जिससे बाकी ठीक पत्ते भी मुरझाने लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed