Gaon Ki Beti Yojana: बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज के दौर में जहां तकनीक के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। वहीं समाज का एक हिस्सा आज भी बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच रखता है। आज भी देश के भीतर कई क्षेत्रों में बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम "गांव की बेटी योजना" है। सरकार की इस बेहद ही खास स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश में रह रहे निवासी ही उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश में रह रही कई छात्राएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार की गांव की बेटी योजना के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार हर महीने दे रही है इतने रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन