फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Senior Citizen Saving Scheme: इस योजना में 5 वर्षों तक निवेश करने पर मिलेंगे 14 लाख रुपये, जानें स्कीम की खास बातें

Tue, 21 Jun 2022 12:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
Future Plan Investment Know About Senior Citizen Saving Scheme Online Apply and Eligibility News in Hindi
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप कम समय के लिए निवेश करके अच्छी खासी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस योजना में केवल 60 या उससे अधिक के उम्र वाले लोग ही निवेश कर सकते हैं। अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं और रिटायरमेंट के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में ये स्कीम आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना में निवेशकों को सुरक्षा और रिटर्न दोनों का फायदा मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में विस्तार से -

Future Plan Investment Know About Senior Citizen Saving Scheme Online Apply and Eligibility News in Hindi
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप 1 हजार रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम मात्रा में इस स्कीम में आप 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। इसमें निवेश किए गए पैसों पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है।

Future Plan Investment Know About Senior Citizen Saving Scheme Online Apply and Eligibility News in Hindi
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में केवल 5 सालों के लिए ही निवेश किया जा सकता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में आप अपनी निवेश अवधि को 3 सालों के लिए और भी आगे बढ़ा सकते हैं। निवेश अवधि को आगे बढ़ाने के लिए आपको फॉर्म B भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Future Plan Investment Know About Senior Citizen Saving Scheme Online Apply and Eligibility News in Hindi
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

इस योजना में आपको लॉक इन पीरियड भी मिलता है। मान लीजिए कि आप इस स्कीम में 60 साल की उम्र होने के बाद 10 लाख रुपये का निवेश करते है। ऐसे में ठीक 5 सालों के बाद आपके निवेश किए गए पैसों की वैल्यू कुल 14,28,924 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Future Plan Investment Know About Senior Citizen Saving Scheme Online Apply and Eligibility News in Hindi
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

इसी वजह से जो निवेशक रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, वो ज्यादातर इसी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप आसानी से पोस्ट ऑफिस में विजिट करके अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed