Prank Video Rules And Regulations: जब से सोशल मीडिया आया, जब से लोग यहां पर अलग-अलग तरह की वीडियो बनाकर डालते हैं। लोग अपने पेज, चैनल आदि बनाकर एक बीट चुनते हैं और फिर उसी पर वीडियो बनाते हैं और लोगों का मनोरंजन करने के अलावा अच्छी कमाई भी करते हैं। कोई पॉडकास्ट वीडियो बनता है, तो कोई हंसी-मजाक के एपिसोड। यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोग प्रैंक वीडियो भी डालते हैं।
Prank Rule: कभी भी किसी से भी किया जा सकता है प्रैंक या इसका भी है कोई नियम-कानून? करने से पहले यहां जानें
Prank Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे जिसमें से एक है प्रैंक वीडियो जिन्हें काफी देखा जाता है। पर क्या इनके लिए कोई नियम है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन बातों का ध्यान रखना होता है प्रैंक करते समय?
नंबर 1
- अगर आप प्रैंक वीडियो बनाते हैं या बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बात को सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति की बिना अनुमति के उसके साथ प्रैंक करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं और उस व्यक्ति की निजता और गोपनीयता का उल्लंघन होता है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
नंबर 2
- ऐसा कोई कंटेंट न चुनें जिसमें नफरत फैलाने, किसी विशेष जाति धर्म आदि को टारगेट किया जाए, हिंसा वाले वीडियो आदि बनाने से बचना चाहिए। अगर आपकी शिकायत होती है और आप दोषी पाए जाते हैं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
क्या कर सकते हैं आप?
नंबर 1
- आप अगर प्रैंक वीडियो बना रहे हैं तो एक अच्छा कंटेंट चुनें और खतरनाक गतिविधियों वाले कंटेंट को बनाने से बचें। जिस किसी को भी वीडियो शामिल कर रहे हैं और अगर उनकी पहचान दिखा रहे हैं, तो उनसे पहले बात करें और अगर वे तैयार हों तभी उन्हें वीडियो शामिल करें।
नंबर 2
- अगर आप चाहते हैं कि आप प्रैंक वीडियो बनाए और आप दिक्कत में न पडें, तो ऐसे में आपको उन लोगों से लीगल रीलिज यानी कानूनी रूप से सहमित प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें आप प्रैंक वीडियो में शामिल कर रहे हैं। ऐसा करके आप कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।