फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर हो गई धोखाधड़ी! ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Fri, 18 Apr 2025 06:21 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 18 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। ऐसे में अगर आपके साथ कभी पेट्रोल पंप पर कोई धोखाधड़ी होती है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Fraud happened at petrol pump Complain this way know in hindi
पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की शिकायत ऐसे करें - फोटो : Adobe Stock

Petrol pump Complaint: हमारे देश में कहीं भी आने-जाने के लिए कई तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध हैं। लोग हर दिन इनका इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ये किफायती होने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। लेकिन हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जिनके पास अपनी गाड़ी होती है, जैसे कार या बाइक। ये लोग अक्सर अपनी गाड़ियों से चलना पसंद करते हैं। अपनी गाड़ी रखने के कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी जरूरत का सामान आसानी से ले जा सकते हैं, जितना चाहें उतना। साथ ही आप अपनी मर्जी से कहीं भी, किसी भी रास्ते से जा सकते हैं, रुक सकते हैं। अब इन गाड़ियों में ईंधन के लिए हमें खुद पेट्रोल पंप पर जाकर तेल भरवाना होता है।



अक्सर पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की कई घटनाएं सामने आती हैं। चाहे वो कम मात्रा में ईंधन देना हो, मीटर के साथ छेड़छाड़ करना हो, या मिलावटी तेल बेचना हो, ऐसी शिकायतें आए दिन सामने आती रहती हैं। बढ़ती तेल की कीमतों के बीच यह धोखाधड़ी उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि ऐसी धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बेहद आसान है, और सही कदम उठाकर आप न केवल अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं, गुनहगार को सजा भी दिलवा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी होने पर कहां और कैसे शिकायत करें।

Fraud happened at petrol pump Complain this way know in hindi
पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की शिकायत ऐसे करें - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में ईंधन भरवा रहे हैं और वहां आप उनकी सेवाओं से असंतुष्ट हैं। इस स्थिति में आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Fraud happened at petrol pump Complain this way know in hindi
पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की शिकायत ऐसे करें - फोटो : Adobe Stock

वहीं अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप से डीजल या पेट्रोल भरवा रहे हैं और वहां आपको लगता है कि आपके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसे में आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/pages/Complaints-and-Feedback पर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं।


ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: कब तक सरकार खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud happened at petrol pump Complain this way know in hindi
पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की शिकायत ऐसे करें - फोटो : AdobeStock

इन सब के अलावा आपके पास शिकायत का एक विकल्प और है। Ministry of Petroleum and Natural Gas की आधिकारिक वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर विजिट करके भी आप अपनी शिकायत को रजिस्टर करा सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Summer Tips: न स्प्लिट, न विंडो, किराए के घर में रहते हैं तो आपके लिए बेस्ट हैं ये एसी
विज्ञापन
Fraud happened at petrol pump Complain this way know in hindi
पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की शिकायत ऐसे करें - फोटो : AdobeStock

आपकी शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित पेट्रोल पंप की जांच की जाएगी। अगर पेट्रोल पंप जांच में दोषी पाया जाता है। इस स्थिति में उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed