फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: लिफ्ट का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये चार बातें, वरना हो सकती है दिक्कत

Fri, 26 May 2023 01:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 May 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
Four Things to Consider Before Using Elevator Know Passenger Lift Safety Instructions in Hindi
लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Lift Safety Tips: जब भी हम घर लेते हैं, तो वहां और आसपास मौजूद कई सुविधाओं को जरूर देखते हैं, क्योंकि जब कोई घर लेता है तो अपने जीवन भर की कमाई लगा देता है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी सोसायटी में घर ले रहे हैं, तो आप कई चीजें देखते हैं। जैसे- वहां से बच्चों के स्कूल की कितनी दूरी है, सोसायटी में क्या-क्या सुविधाएं हैं, लिफ्ट है या नहीं, गेट पर सिक्योरिटी की क्या स्थिति है आदि। ऐसे में  बात अगर लिफ्ट की करें तो लोग इसका काफी इस्तेमाल करते हैं। घर ही नहीं बल्कि ऑफिस, मॉल या अन्य जगहों पर लगी लिफ्ट से लोग जाना ही पसंद करते हैं न की सीढ़ियों से। पर अगर आप लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Four Things to Consider Before Using Elevator Know Passenger Lift Safety Instructions in Hindi
लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

हाथ से रोकने की गलती न करें

  • जब भी हमें लिफ्ट में जाना होता है तो हम भागकर हाथ या पांव लगाकर लिफ्ट रोक देते हैं या लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग भी हाथ और पांव से ही लिफ्ट रोकते हैं। पर ऐसा कभी न करें, क्योंकि ऐसा करने पर कोई अनहोनी भी हो सकती है। इसलिए हमेशा बटन से ही लिफ्ट रोकें।
Four Things to Consider Before Using Elevator Know Passenger Lift Safety Instructions in Hindi
लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

बच्चों का ध्यान रखें

  • अपने बच्चों को कभी लिफ्ट से अकेले भेजने की गलती न करें। लिफ्ट में हमेशा आपको अपने बच्चों के साथ ही जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बच्चे लिफ्ट में अकेले जाते हैं, तो लिफ्ट फंसने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Things to Consider Before Using Elevator Know Passenger Lift Safety Instructions in Hindi
लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

ओवरलोडिंग नहीं

  • लिफ्ट में जाते समय ध्यान रखें कि भीड़ वाली लिफ्ट में न जाएं और न ही ओवरलोडिंग करें। लिफ्ट में ज्यादा लोग हो, तो आप खुद से बाहर आ जाएं और दूसरी लिफ्ट में जाएं, क्योंकि ओवरलोडिंग करना खतरे से भरा हो सकता है।
विज्ञापन
Four Things to Consider Before Using Elevator Know Passenger Lift Safety Instructions in Hindi
लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

उछल-कूद से बचें

  • अगर लिफ्ट में आपके बच्चे जा रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि वो लिफ्ट में उछल-कूद न करें। हालांकि, कई बड़े लोग भी ऐसा करते हैं, लेकिन ऐसा कभी न करें क्योंकि ऐसा करने से लिफ्ट में दिक्कत आ सकती है और ये बंद भी हो सकती है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed