फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Time Airplane Travel: पहली बार करने जा रहे हैं हवाई जहाज में सफर, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Fri, 22 Apr 2022 02:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
First Time Airplane Travel Keep These Things in Mind while travelling first time in Airplane
First Time Aeroplane Travel - फोटो : Pixabay

First Time Airplane Travel: आज के इस आधुनिक युग में एक से दूसरी जगह सफर करना काफी आसान हो गया है। आप महज कुछ घंटों में हवाई सफर के जरिए एक देश से दूसरे देश में आ जा सकते हैं। पहले की तुलना में अब लोग बड़े पैमाने पर हवाई सफर करते हैं। किन्हीं अन्य साधनों की अपेक्षा हवाई यात्रा ज्यादा सुलभ और समय की बचत करने वाला विकल्प है। इसी वजह से यात्रा करने के लिए लोग दूसरे साधनों की बजाए एरोप्लेन से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग पहली बार हवाई सफर करने के दौरान काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी पहली बार हवाई सफर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूर चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको पहली बार हवाई यात्रा करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -

First Time Airplane Travel Keep These Things in Mind while travelling first time in Airplane
First Time Aeroplane Travel - फोटो : Pixabay

अगर आप पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको यात्रा से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच जाना चाहिए। एयरपोर्ट पर कई औपचारिकताओं को पूरा करने में काफी समय लगता है। एयरपोर्ट पर 2 घंटे पहले पहुंचने पर आपके पास सभी औपचारिकताओं को पूरा करने का पर्याप्त समय होगा। 

First Time Airplane Travel Keep These Things in Mind while travelling first time in Airplane
First Time Aeroplane Travel - फोटो : Pixabay

आपको एयरपोर्ट पर एक वैलिड आइडेंटिटी जरूर लेकर जानी चाहिए। आप जैसे ही एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करेंगे, उस दौरान आपसे सिक्योरिटी ऑफिसर एक वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ की मांग करेगा। इस कारण आपको अपनी पहचान से जुड़ा एक जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First Time Airplane Travel Keep These Things in Mind while travelling first time in Airplane
First Time Aeroplane Travel - फोटो : Pixabay

इसके अलावा अगर आप हवाई यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको किसी प्रकार की नुकीली या धारदार चीज को अपने साथ लेकर नहीं जाना चाहिए। अगर आपके बैग में इस तरह की चीजें हैं, तो आपको एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश करने से पहले इसे निकाल देना चाहिए।

विज्ञापन
First Time Airplane Travel Keep These Things in Mind while travelling first time in Airplane
First Time Aeroplane Travel - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा हवाई सफर करने से पहले आपको सभी जरूरी दस्तावेजों (टिकट, पासपोर्ट, आईडी कार्ड आदि) को अपने साथ जरूर रख लेना चाहिए। अगर आप किसी जरूरी दस्तावेज को साथ ले जाना भूल जाते हैं। इस स्थिति में आपको बोर्डिंग करते समय दिक्कतें आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed