Disadvantages of Overfilling Petrol Tank: मध्य पूर्व में हो चल रहे युद्ध की वजह से कई एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि अभी तक सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या टैंक को पूरी तरह 'फुल' कराया जा सकता है।
{"_id":"69be85e9e45bd22b1205faf2","slug":"filling-bike-tank-full-vs-half-fuel-tank-capacity-and-safety-bike-ki-tanki-full-karna-chahiye-in-hindi-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips and Tricks: बाइक की टंकी फुल करावाना सही है या गलत, यहां दूर कर लें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips and Tricks: बाइक की टंकी फुल करावाना सही है या गलत, यहां दूर कर लें कंफ्यूजन
Sat, 21 Mar 2026 05:20 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:20 PM IST
सार
Bike Fuel Tank Full vs Half: अक्सर लोग अपने बाइक का टंकी फुल करना चाहते हैं, मगर उनके दिमाग में सवाल रहता है कि ऐसा करना ठीक है या नहीं? इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि बाइक में टैंक फुल कराना कितना सुरक्षित है और टंकी फुल कराने का सही तरीका क्या है?
विज्ञापन
टंकी फुल कराना कितना सुरक्षित?
- फोटो : Amar Ujala
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
गर्मी में ओवरफ्लो और आग का खतरा
- अगर आप टंकी में लबालब पेट्रोल भर देते हैं, तो गर्मी के कारण पेट्रोल फैल सकता है, जिससे लीकेज या ओवरफ्लो का खतरा बढ़ जाता है।
- आज की आधुनिक बाइक में 'इवेपोरेटिव एमिशन कंट्रोल सिस्टम' (EVAP) होता है, जो अत्यधिक ईंधन भरने से खराब हो सकता है।
- विज्ञान के अनुसार तापमान बढ़ने पर पेट्रोल फैलता है। अगर टैंक में जगह नहीं होगी तो पेट्रोल ढक्कन के नीचे लगे 'ब्रीदर होल' से बाहर निकलने लगेगा।
- गरम धूप में खड़ी बाइक की टंकी से रिसता पेट्रोल न सिर्फ पेंट खराब करता है, बल्कि इंजन की गर्मी से आग लगने का बड़ा कारण भी बन सकता है।
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
इंजन और फ्यूल पंप पर पड़ता है बुरा असर
- आधुनिक बाइक्स में फ्यूल पंप टैंक के भीतर ही होता है, जिसे ठंडा रहने के लिए थोड़ी जगह की जरूरत होती है।
- टैंक को ऊपर तक भरने से 'कैनिस्टर' में पेट्रोल चला जाता है, जो सिर्फ गैसों को सोखने के लिए बना होता है।
- इससे इंजन 'रिच मिक्सचर' लेने लगता है, जिससे बाइक चलते-चलते झटके मारने लगती है या स्टार्ट होने में दिक्कत करती है। सही फ्यूल लेवल बनाए रखना इंजन की लंबी उम्र के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
वजन और माइलेज का सीधा संबंध
- क्या आप जानते हैं कि भारी टैंक सीधे तौर पर आपके माइलेज को प्रभावित करता है? टंकी फुल होने पर बाइक का वजन बढ़ जाता है, जिससे इंजन को अधिक जोर लगाना पड़ता है।
- खासकर शहर के ट्रैफिक में, जहां बार-बार रुकना और चलना पड़ता है, ऐसी स्थिति में भारी बाइक ज्यादा तेल पीती है।
- विशेषज्ञों के अनुसार, टैंक को हमेशा आधा या तीन-चौथाई (75%) भरकर रखना सबसे संतुलित तरीका है। इससे वजन भी कम रहता है और ईंधन पंप भी सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
Petrol Pumps
- फोटो : FREEPIK
क्या है पेट्रोल भरने का सही तरीका?
- बाइक की टंकी फुल कराना गलत नहीं है, लेकिन उसे 'ओवरफिल' करना यानी ढक्कन तक भरना पूरी तरह गलत है।
- हमेशा 'नेक' (गर्दन) के नीचे तक ही पेट्रोल भरवाएं ताकि गैसों के लिए पर्याप्त जगह बची रहे।
- आज के समय में सुरक्षित राइडिंग के लिए अपनी बाइक के यूजर मैनुअल में दी गई 'मैक्सिमम फ्यूल कैपेसिटी' का पालन करें। ध्यान रखें पेट्रोल की हर बूंद कीमती है, उसे लीकेज में बर्बाद होने से बचाना ही आपकी समझदारी और बचत है।