{"_id":"6980039a078d380b1f08bf53","slug":"february-bank-holiday-list-when-are-the-bank-holidays-in-february-2026-check-rbi-list-in-hindi-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holiday February 2026: इस महीने फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां? बैंक जाने से पहले यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holiday February 2026: इस महीने फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां? बैंक जाने से पहले यहां जानें
Mon, 02 Feb 2026 07:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:32 AM IST
सार
Bank Holiday In February 2026: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में अगर आप इस महीने किसी काम के लिए बैंक जाने वाले हैं, तो आपको पहले चेक कर लेना चाहिए कि किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
February 2026 Bank Holiday List In Hindi: साल दर साल चीजें किस तरह से बदली हैं ये सभी ने देखा है। पिछले कुछ वर्षों में हम ऑफलाइन से ऑनलाइन कामों में शिफ्ट हो गए हैं। उदहारण के लिए बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कामों को ही ले लीजिए। अब बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं।
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
कितने शनिवार और रविवार बंद रहेंगे बैंक?
- 08 फरवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे
- 14 फरवरी 2026 - महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 15 फरवरी 2026 - रविवार का अवकाश है और इस कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 22 फरवरी 2026 - इस दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
- 28 फरवरी 2026 - महीना का चौथा शनिवार होगा जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
बाकी कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 15 फरवरी 2026 - इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व है जिसकी वजह से कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों के बैंक शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
18 और 19 फरवरी को बैंक की छुट्टियां हैं
- 18 फरवरी 2026 - इस दिन सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष मनाया जाएगा जिसकी वजह से सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 19 फरवरी 2026 - इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है और इस कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
20 फरवरी को भी बंद रहेंगे बैंक
- 20 फरवरी 2026 - इस दिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस है जिसकी वजह से इन दोनों जगहों के बैंकों की छुट्टी रहेगी