Fastag News: भारतीय राष्ट्र राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग (FAStag) के माध्यम से टोल टैक्स वसूलता है। फास्टैग, रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) पर काम करता है। अगर आपके पास भी कार है, तो आपको फास्टैग से संबंधित नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। भारत में चलने वाली हर कार पर फास्टैग स्टीकर लगाना अनिवार्य है। अगर किसी की कार में यह नहीं लगा है, तो टोल बूथ पर दोगुना टोल टैक्स लिया जाता है।
Fastag News: फास्टैग से जुड़ी ये बड़ी गलती न करें वाहन चालक, नहीं तो टोल पर वसूला जाएगा जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई लोग दूसरे नाम से फास्टैग लेकर इस्तेमाल कर रहे थे, तो वहीं कई लोगों के पास एक से अधिक फास्टैग होते थे। इनका इस्तेमाल वो अपनी मर्जी के हिसाब से करते थे। कुछ लोग ऐसे हैं जो सिर्फ दिखाने के लिए विंड शील्ड पर फास्टैग का इस्तेमाल करते थे, जबकि दूसरा फास्टैग अपने पास रखते थे। फास्टैग से संबंधित फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ही वन व्हीकल वन फास्टैग नियम लागू किया गया है।
केवाईसी के बाद कार्रवाई
वन व्हीकल वन फास्टैग नियम लागू होने के बाद जिनके पास एक से ज्यादा फास्टैग हैं, वो तुरंत बंद हो जाएंगे। ऐसे लोगों का सिर्फ एक फास्टैग काम करेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। अब इसके बाद बिना केवाईसी फास्टैग एक्टिवेट नहीं रह सकता है। इसलिए, केवाईसी होने के बाद एक से ज्यादा जिनके पास फास्टैग हैं, वो अपने आप डिएक्टिवेट हो जाएगा।
PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त से धो बैठेंगे हाथ, अगर नहीं किया ये जरूरी काम
अगर किसी ने केवाईसी नहीं कराया है, तो उसके फास्टैग को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक को टोल पर दोगुना टैक्स देना होगा।
PM Kisan FPO Scheme: किसानों को बिजनेस सेटअप के लिए 15 लाख रुपये दे रही सरकार, जानिए क्या है पीएम एफपीओ योजना
अगर आपने भी फास्टैग केवाईसी नहीं कराई है और आपके पास एक से अधिक फास्टैग हैं, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्योंकि, दूसरे फास्टैग में मौजूद बैलेंस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसलिए आप तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और केवाईसी कराएं।